अब बगैर इंटरनेट SMS से बुक कीजिए आरक्षित रेल टिकट

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक अनूठी पहल शुरू कर दी है।





ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहां इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, वहां अब एसएमएस के सहारे आरक्षित रेल टिकट बुक कराने की पद्धति शुरू करने की घोषणा की है। इस यूएसएसडी तकनीक को मेनू बेस्ड नाम दिया गया है तथा यह हर मोबाइल पर काम कर सकती है। 

पहले कराना होगा अपने मोबाइल का रजिस्ट्रेशन
आइआरसीटीसी के अधिकारियों की मानें तो इसके लिए पहले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने मोबाइल का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्टे्रशन कराने के बाद उन्हें एक अलग से आइडी नंबर दिया जाएगा। यह आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन के दौरान ही आपको अपने बैंक खाते से भी इसे जोडऩा होगा ताकि भुगतान करने में परेशानी न हो।
कैसे बुक होगा टिकटमोबाइल नंबर का निबंधन कराने के बाद आपके बैंक की ओर से एमएमआइडी अर्थात मोबाइल मनी आइडेंटीफायर कोड व वन टाइम पासवर्ड अर्थात ओटीपी मिलेगा। इसके बाद 139 पर निम्नलिखित फार्मेट में संदेश भेजना होगा : बीओओके ट्रेन नंबर - किस स्टेशन से किस स्टेशन तक- यात्रा की तिथि- श्रेणी- यात्री का नाम, उम्र एवं मेल-फीमेल स्टेटस लिखकर एसएमएस कर देना होगा।
ट्रांजेक्शन आइडी प्राप्त होने के बाद इसे निम्नलिखित फार्मेट पर भुगतान करना होगा : पीएवाइ-ट्रांजेक्शन आइडी- आइएमपीएस- एमएमआडी- ओटीपी- आइआरसीटीसी यूजर आइडी को 139 पर फिर से भेज दें। आपका टिकट बुक हो गया। आपको टिकट के पूरे विवरण के साथ एसएमएस मिल जाएगा। इसके लिए प्रति एसएमएस 3 रुपये शुल्क लगेगा।

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.