गुप्त बातें – इन 7 लोगों को भूलकर ना बताएं
इंसान को यदि जीवन में सफल होना है या फिर चैन की जिंदगी जीनी है तो



अपनी गुप्त बातों को कुछ लोगों को नहीं बतानी चाहिए। नहीं तो आपके लिए यह जीवन की एक बड़ी समस्या बन सकती है।

महाभारत में हमें कई एैसे तथ्य मिलते हैं जो आज के समय में भी काफी अहम हैं। कौने से वे लोग जिनसे कभी अपनी गुप्त बात को ना कहें।
इन 7 लोगों को भूलकर ना बताएं अपनी गुप्त बातें
महिलाएं
शास्त्रों में पहले ही बता दिया गया है कि महिलाएं स्वभाव से चंचल होती हैं। जिस वजह से वे आपके भेद दूसरे लोगों के सामने खोल देती है। यही नहीं स्त्रियों के बारे में कहा जाता है इनके पेट में बात नहीं पचती है। इसलिए ध्यान रहें भूलकर भी अपनी बातों को स्त्रियों के सामने ना कहें।
पक्का दोस्त
आपका पक्का दोस्त भी आपका दुश्मन बन सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप उसपर जरूरत से ज्यादा कुछ ना बताएं। यदि आप उसे कुछ बताते हैं तो वह भी आपके साथ धोखा कर सकता है। तो ध्यान रहे इस बात का।
बेवकूफ इंसान या मूर्ख
जो लोग बेवकूफ यानि मूर्ख होते हैं वे किसी बात का
फर्क नहीं समझते है उन्हें आपके शत्रु और मित्र एक जैसे ही लगते हैं। एैसे लोग थोड़ी ही देर में सारे राज खोल देते हैं। और एक खतरा बन जाते हैं। इसलिए अपने राज मूर्ख इंसान को भी ना बताएं।
बच्चे
बच्चे बहुत ही नाजुक किस्म के दिमाग के होते हैं। यनि कि उनका दिमाग कच्चा होता है और सही गलत का ज्ञान नहीं होता है। कभी भी अपनी बातें किसी भी तरह से छोटे बच्चों को ना बताएं। बच्चे ना समझी में आपकी गुप्त बातों को आसानी से किसी को भी बता सकते हैं। जिससे आपको नुकसान हो सकता है।
लालची इंसान
हमेशा आपको इंसान की परख होनी चाहिए। कौन साथी है, कौन मतलबी है और कौन ललची है। लालची इंसान लालच में आपकी गुप्त बातों को किसी को भी बता सकता है। भरोसे की कोई बात चाहे कितनी भी परेशानी क्यों ना आप लालची इंसान से ना कहें।
बुरे कर्म करने वाला इंसान
इस बात का अभिप्राय डकैती, चोरी, व जो लोग अधिक मुनाफा कमाने का काम करते हैं उनसे हैं। इस तरह के लोगों को किसी से कोई मतलब नहीं रहता है। ये पल भर में पाला बदल लेते हैं। इसलिए इनसे भी बचें।
पागल इंसान
यहां पागल इंसान से मतलब पूरा पागल इंसान से नहीं है। इसका मतलब है जो लोग हाफ मांइड या पागलों वाली हरकते करते रहते हैं उनसे है। इस तरह के लोग बिना सोचे समझे कुछ भी काम कर देते हैं। जिस कारण इन्हें खुद को नुकसान होता है। आप इस प्रकार के लोगों को भी अपनी बाते ना बताएं।

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.