जहां कांग्रेस की सरकार है वहां विकास नहीं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर विधानसभा चुनावों के तहत प्रचार करते हुए इंफाल रैली में कहा कि जब तक उत्‍तर-पूर्व का विकास नहीं होता है तब तक देश का विकास पूरा नहीं होगा।
मणिपुर की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने कहा कि 15 साल से मणिपुर को बर्बाद किया जा रहा है। इसके लिए कौन जिम्‍मेदार है। कांग्रेस ने कोई विकास नहीं किया, क्‍या उन्‍हें यहां रहना चाहिए। कांग्रेस 15 साल से मणिपुर में सत्‍ता में है। कुछ काम दिखता है क्‍या? मणिपुर को बर्बाद कर दिया गया। 15 साल में उन्‍होंने जो नहीं किया वो हम 15 महीने में कर देंगे। यह आपको भरोसा दिलाता हूं। जहां भी कांग्रेस सत्‍ता में है वहां पर कोई विकास नहीं है। वहां केवल भ्रष्‍टाचार है। उन्‍होंने कहा कि पिछले 40 साल में एनईसी की बैठक के लिए कोई प्रधानमंत्री उत्‍तर-पूर्व नहीं आया। मोरारजी देसाई के बाद मैं ही यहां आया। जब अटलजी ने सरकार बनाई थी तो उन्‍होंने उत्‍तर-पूर्व के पूरे विकास के लिए नीतियां बनाई थी। लेकिन कांग्रेस ने उनके अच्‍छे कामों को आगे नहीं बढ़ाया।
मोदी ने मणिपुर के मुख्‍यमंत्री इबोबी सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि शायद देश में किसी मुख्‍यमंत्री के लिए प्रतिशत की बात नहीं होती, देश में कहीं 10 प्रतिशत सीएम सुना है कभी? अब मणिपुर को 10 प्रतिशत वाला मुख्‍यमंत्री नहीं, 0 प्रतिशत वाला मुख्‍यमंत्री चाहिए। एक तरफ 10 प्रतिशत कमीशन वाले हैं, एक तरफ 100 विकास वाले हैं। निर्णय आपको करना है। जो लोग राज्‍य में शांति नहीं रख सकते उन्‍हें मणिपुर पर शासन करने का कोई हक नहीं। उन्‍होंने भाइयों को आपस में लड़ाया।  सिक्किम एक छोटा सा राज्‍य बड़ी तेजी से विकास कर रहा है लेकिन जहां कांग्रेस की सरकार है वहां विकास नहीं हो रहा है। अगर भाजपा मणिपुर की सत्‍ता में आती है तो यहां कोई ब्‍लॉकेड नहीं होगा। इसका भरोसा दिलाता हूं। मुख्‍यमंत्री जी अब मणिपुर का बच्‍चा-बच्‍चा आपके झूठ पहचान गया है।

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.