किसी को तोहफे में ना दें ये चीजें
आप हम किसी शुभ अवसर पर आपस में एक दूसरे को तोहफे देते हैं। चाहे वह किसी की शादी हो या फिर बर्थडे । तोहफा देना एक सम्मान का प्रतीक होता है।




लेकिन क्या आप जानते हैं कौने सी चीजें भूलकर भी किसी को तोहफे में नहीं देनी चाहिए। इससे आपके और आपके संबंधों में गहरा तनाव आ सकता है। यही नहीं आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

आइये जानते हैं वे कौन कौन से तोहफे हैं जिन्हं आप भूलकर भी ना दें।
पानी से बनी हुई चीजें
कई बार लोग तोहफे में पानी से संबंधित चीजों को तोहफे में देते हैं। एैसी चीजों को तोहफे में देने से आपको आर्थिक तंगी और दरिद्रता आती है।
प्रोफेशन से संबंधित चीजें
आप जिस क्षेत्र में काम करते हों उससे संबंधित चीजें भी आप किसी को तोहफे में ना दें। इससे आपको आपके व्यापार और कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
नुकीली चीजें
तोहफे में नुकीली चीजें जैसे तलवार, कैंची, चाकू, या लोहे से बनी कोई नुकली चीज आदि को ना दें।
एैस करने से आपकी किस्मत रूठ सकती है।
रूमाल को
आप किसी शुभअवसर पर किसी को कभी भी रूमाल या रूमाल से संबंधित किसी भी चीज को तोहफे मे ना दें। वास्तु के अनुसार एैसा करने से आपके अंदर नकारात्मक उर्जा आती है। और आपके आपसी संबंध खराब हो सकते हैं।
आप इसके अलावा किसी को कभी भी अपना पेन भी गिफ्ट ना करें। इससे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
तोहफा देना अच्छी बात है। लेकिन कुछ बातों पर ध्यान जरूर देना चाहिए जिससे आपको भी किसी तरह का कोई नुकसान ना हो। वास्तु शास्त्र में हर बात को प्रमाणिकता के साथ कहा जाता है। जिससे आपको फायदा मिल सकता है।

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.