मैदान पर नहीं थी मेडिकल सुविधा, बीच मैच में हुई क्रिकेट खिलाड़ी की मौत
कानपुर, जेएनएन। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों को चोट लगती रहती है और इसके लिए वहां पर मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।




लेकिन मैदान पर मैच चल रहा हो और तब भी वहां मेडिकल सुविधा की पूरी व्यवस्था ना हो, तो खिलाड़ियों को इसका भुगतान अपनी जान दे कर करना पड़ता है। ऐसा हुआ है, जी हां एक खिलाड़ी को पूर्ण मेडिकल सुविधा ना मिलने पर अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
कानपुर क्रिकेट असोसिएशन (केसीए) की ऑफिस लीग में शनिवार दोपहर क्रिकेट फील्ड में एक खिलाड़ी को मैच के दौरान हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आश्चर्यजनक बात यह है कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (यूपीसीए) से मान्यता प्राप्त असोसिएशन होने के बावजूद ग्राउंड पर कोई मेडिकल फैसिलटी नहीं थी।
ओईएफ ग्राउंड पर शनिवार दोपहर यूपीएसआईडीसी और ओईएफ की टीमों का मैच चल रहा था यूपीएसआईडीसी टीम ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। 45 साल के रिजवान खान ने 5 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया थे। सेकंड इनिंग्स में बैटिंग करने उतरी यूपीएसआईडीसी की तरफ से रिजवान ने 15 रन बनाए। वह फील्ड पर ही सीने में कुछ उलझन महसूस करने लगे।
आउट होने के बाद वह ड्रेसिंग रूम में आकर बैठे। करीब 15 मिनट बाद उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। कुछ ही देर में दर्द तेज हो गया। ग्राउंड पर कोई मेडिकल फसिलटी न होने पर ओईएफ हॉस्पिटल से मदद मांगी गई। स्ट्रेचर से जब रिजवान को हॉस्पिटल भेजा गया, तो डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने की बात कहकर कार्डियॉलजी रिफर कर दिया।
सोजन्य : दैनिक जागरण

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.