2700 लाख टन रिकॉर्ड अनाज पैदा हुआ, किसान रोज पोंगल-वैशाखी मना रहे: मोदी





नई दिल्ली.   नरेंद्र मोदी रविवार को मन की बात की। उन्होंने कहा, "वसंत का अागमन हो चुका है। जब मौसम सुहाना होता है तो इंसान भी इसका लुत्फ उठाता है।
हाल ही में भारत ने 104 सैटेलाइट स्पेस में भेजे। पूरी दुनिया ने भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ की है। इसरो ने देश का नाम ऊंचा किया है। इस साल देश में रिकॉर्ड 2700 लाख टन अनाज की पैदावार हुई। ऐसा लगता है कि किसान रोज पोंगल और वैशाखी मना रहे हैं।"
- मोदी ने कहा, "वसंत के मौसम ने दस्तक दे दी है। पेड़ों के पत्ते गिरते हैं। नए फूल खिलते हैं। खेतों में सरसों के फूल किसानों सुखद एहसास दिलाते हैं।" 
- "वसंत, महाशिवरात्रि और होली लोगों को नया एहसास दिलाते हैं।"
- "मन की बात के लिए शोभा झा ने लिखा है कि मैं 104 सैटेलाइट की लॉन्चिंग को प्रोग्राम में रखूं। 15 फरवरी, 2017 ऐतिहासिक दिन है।"
- "इसरो ने पिछले दिनों कई कामयाब मुकाम हासिल किए। कई देशों के 104 सैटेलाइट स्पेस में भेजकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।"
- "इसरो की कॉस्ट एफिशिएंट टेक्नोलॉजी दुनिया के लिए अचंभा है।" 
- "सैटेलाइट कार्टोसेट-2डी से किसानों को काफी मदद मिलेगी। उसने कुछ तस्वीरें भी भेजी हैं। इस पूरे मिशन में महिला साइंटिस्टों की बड़ी भूमिका है।" 
- "इसरो के सभी साइंटिस्टों को बहुत शुभकामनाएं।" 
- "भारत ने पिछले दिनों इंटरसेप्टर मिसाइल का भी टेस्ट किया है। इससे देश की सिक्युरिटी मजबूत होगी। ये मिसाइल 2000 किलोमीटर से आने वाली दुश्मन की मिसाइल को आसमान में ही मार गिराएगी।" 

सोजन्य: दैनिक भास्कर

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.