दो दिन से बाजार में खड़ा था ट्रक, खोला दरवाजा तो हैरान रह गए लोग




रांची।यहां पंडरा ओपी थाना क्षेत्र के बाजार समिति से कुछ दूरी पर पिछले दो दिन से एक ट्रक खड़ा था। लोगों को गुरुवार को जब कुछ शक हुआ तो उन्होंने ट्रक का दरवाजा खोला। 
अंदर का हाल देख वे हैरान रह गए। ट्रक में लाश पड़ी हुई थी। शव की पहचान ट्रक ड्राइवर के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-ट्रक का खलासी फरार है। घटना की सूचना मिलते ही पंडरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। ट्रक पश्चिम बंगाल के हल्दिया से रांची आया था।
-पुलिस के अनुसार ड्राइवर के चेहरे में काफी चोट के निशान हैं और पूरा चेहरा खून से लाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
-इस हत्या के बाद दो दिनों तक पुलिस और बाजार समिति के लोगों को भनक तक नहीं लगी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
-फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी पुलिस ने बुलाया है। एफएसएल की टीम भी सैंपल ले लिया है।
-पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक नागालैंड का है और वो माल लेकर हल्दिया से रांची पहुंचा था।
-पुलिस पता लगा रही है कि इस हत्याकांड में कहीं ट्रक के खलासी की भूमिका तो नहीं है। पुलिस की छानबीन जारी है। 
सोजन्य: दैनिक भास्कर

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.