अहमदाबाद. गुजरात ATS ने दो सगे भाइयों को राजकोट और भावनगर से रविवार को अरेस्ट किया। आरोप है कि दोनों पिछले डेढ़ साल से आईएसआईएस के हैंडलर के कॉन्टैक्ट में थे।
मीडिया रिपोेर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के कब्जे से भारी मात्रा में गन पाउडर, बैटरी, टाइमर, बम बनाने का सामान और आतंकी संगठन का लिटरेचर भी बरामद हुआ। उनके कम्प्यूटर से इराक और सीरिया में चल रही आईएस की लड़ाई के वीडियो भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने राजकोट और भावनगर में ब्लास्ट करने की प्लानिंग की थी।

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध वसीम और नईम रमोदिया पढ़े-लिखे हैं। एक भाई एमसीए और दूसरा बीसीए है। वो सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहते हैं।
- उन्होंने वैलेन्टाइन डे पर भावनगर में ब्लास्ट की प्लानिंग की थी। लेकिन कड़ी सिक्युरिटी के चलते मकसद में कामयाब नहीं हो पाए।
- गुजरात में IS से जुड़ी यह पहली गिरफ्तारी है। दोनों से पूछताछ जारी है। ताकि पता लगाया जा सके कि देश के किन शहरों तक IS अपना नेटवर्क बढ़ा रहा है।
- एनआई पिछले 2 महीने से गुजरात में चल रही संदिग्ध एक्टीविटीज पर नजर रख रही थी। जिसके बाद संदिग्धों को पकड़ा गया।
- NIA ने पिछले साल यूपी से मुफ्ती अब्दुस कादरी को पकड़ा था। उससे भी दोनों भाइयों के कॉन्टैक्ट होने की बात सामने आई है।
- आईएस के जुड़े होने के शक में NIA पिछले साल हैदराबाद, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से कई लोगों को पकड़ चुकी है।
सौजन्य: दैनिक भास्कर