
पंजाब : जालंधर शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब शहर के पॉश एरिया लाजपत नगर में अज्ञात लोगों ने एक घर में घुसकर वहां तीन महिलाओं की हत्या कर दी और फरार हो गए।
मरने वालों में घर के मालिक की पत्नि व बहु के अलावा वहां आई हुई एक मेहमान महिला है। जिनके नाम दलजीत कौर, नीरू व परमजीत कौर रूप में हुई। यह घर एक पैट्रोल पंप के मालिक का है। जिसने बताया कि घर में तीनों के शव खून से लथपथ बरामद हुए। जिन पर तेजधार हथियारों के हमला करने निशान है।
इसके अलावा घर से गोलियों के दो खोल भी मिले है। घटना के पीछे लूट से ज्यादा साजिश की बू आ रही है। हमलावर अगले दरवाजे थे मगर पिछले दरवाजे को लाक लगा था जिसे खोल कर वो फरार हुए। सास व बहू की तो मौके पर मौत हो गई जबकि उन्हें मिलने आई खुशप्रीत सहेली का ब्रेन डैड हो गया है जिससे उनके बचने की संभावना भी नहीं है। यही नहीं मृतकों के शरीर पर सोने के गहने पाए गए है जो गायब नहीं है। हालांकि मौके पर सामान बिखरा है जो लूट दिखाने के लिए बिखेरा लग रहा है। खास बात यह है कि कत्ल से दो दिन पहले सीसीटावी कैमरे खराब हुए है जो साजिश का हिस्सा लग रहा है। फिलहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
