
चंडीगढ़ : पार्टी (आप) ने आज पंजाब एवं हरियाणा की जनता को शिरोमणि अकाली दल एवं इंडियन नैश्नल लोक दल (इनैलो) के खतरानक षड्ïयंत्रों से सावधान रहने हेतु कहा है
क्योंकि वे केवल राजनीतिक हितों के लिए सतलुज-यमुना संपर्क (एस.वाई.एल.) नहर का मुद्दा उठा कर कानून एवं व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। आज यहां पार्टी सांसद भगवन्त मान ने कहा कि पार्टी हरियाणा को किसी भी परिस्थिति में पानी जाने नहीं देगी क्योंकि पंजाब के पास अतिरिक्त जल है ही नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अपने स्टैंड पर पूर्णतया कायम है तथा नदी-जल का विवाद हल करने के लिए हर प्रकार के कानूनी एवं राजनीतिक कदम उठाएगी।
मान ने इनैलो से यह भी पूछा कि वह विगत दस वर्षों तक एस.वाई.एल. नहर के मुद्दे पर चुप क्यों रही, जबकि इस समय के दौरान पंजाब पर उस की भागीदार शिरोमणी अकाली दल का राज्य रहा था। उन्होंने कहा कि अब यह पक्का हो गया है कि शिरोमणी अकाली दल सत्ता से बाहर होने जा रहा है, ‘इनैलो’ ने अचानक एस.वाई.एल. नहर खोदने का निर्णय ले लिया। उन्होंने अकाली दल एवं इनैलो, दोनों से कहा कि वह ऐसे ढकोंसले न करें तथा खून-खराबे वाली परिस्थिति उत्पन्न न करें। मान ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल का व्यवहार बिल्कुल पराजित सेना की तरह है, जो अब रणभूमि से वापस जाते समय बारूदी सुरंगें बिछा रहा है। उन्होंने बादल एवं कैप्टन अमरेन्द्र से कहा कि वे पंजाब के विकास एवं प्रगति के पथ पर कोई रुकावटें खड़ी न करें तथा पंजाब की जनता के निर्णय को थोड़ा शिष्टाचार से स्वीकार करें। मान ने कहा कि अकाली दल एवं कांग्रेस ही मुख्यत: पंजाब की नदियों का जल हरियाणा को बेचने हेतु जिम्मेदार रहे हैं।
