डेरा ब्यास श्रद्धालु की पलटी बस, 18 श्रद्धालु जख्मी
लुधियाना- फिरोजपुर : फिरोजपुर-मल्लांवाला रोड स्थित गांव अटारी के नजदीक डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं की बस की ब्रेक फेल हो गई
और अनियंत्रण होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 18 श्रद्धालु जख्मी हो गए। जख्मियों का नजदीकी अस्पताल में इलाज करवाया। बस में लगभग 70 श्रद्धालु सवार थे। यह घटना शुक्रवार शाम को घटी।
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर से इक्ट्ठे होकर सभी श्रद्धालु एक बस पर सवार हो कर डेरा ब्यास जा रहे थे। जैसे ही गांव अटारी के पास पहुंचे कि अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई। ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रण हो गई और सड़क किनारे लगे सफेदों के पेड़ से टकराकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां पर चीख-पुकार की आवाज शुरू हो गई। गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पलटी बस में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने में जुट गए। जख्मियों को अन्य वाहनों में लादकर अस्पताल पहुंचाया गया। बस में 70 श्रद्धालु सवार थे। बस का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। जख्मी श्रद्धालुओं में विशाल कुमार, ज्योति, सुदेश रानी, लविश, हरमेश कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, तरलोक व दविंदर के अलावा नौ अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.