
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के मां गंगा वाले बयान पर एक नए अंदाज में चुटकी ली है।
नीतीश कुमार ने इस बयान पर आज चुटकी लेते हुए यह बात कही। वहीं कुछ दिन पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ‘मोदी ने कहा कि हमको गंगा मां ने बुलाया था। गंगा मां कब बुलाती हैं?’ नीतीश कुमार ने अपना बयान गंगा की अविरलता के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरन कही है। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी पर और भी कई बातों को लेकर निशाना साधा। नीतीश ने फरक्का बांध के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि फरक्का बांध रहे या टूटे लेकिन इस पर राष्ट्रव्यापी चर्चा होना जरूरी है और इसे लेकर एक्सपर्ट्स की राय मानी जानी चाहिए।
नीतीश ने बांध की वजह से बिहार को बाढ़ का सामना करने की परेशानी को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि हमने यूपीए सरकार से पश्चिम बंगाल में फरक्का बांध को बंद करने की मांग की थी। मैंने पीएम मोदी से भी कहा है कि इस बांध की वजह से गंगा नदी में काफी गाद जमा हो रहा है और इससे बिहार को हर साल भारी बाढ़ का सामना करना पड़ता है।’
