2000GB मेमोरी सपोर्ट के साथ ब्लैकबेरी का स्मार्टफोन लॉन्च, ये कंपनी का आखिरी मॉडल
गैजेट डेस्क.ब्लैकबेरी ने बार्सिलोना में प्री MWC 2017 लॉन्च इवेंट में Blackberry KeyOne को पेश किया। कीमत 549 डॉलर यानी लगभग 36,000 रुपए है। यह फोन अप्रैल से सेल के लिए अवेलेबल होगा। Blackberry KeyOne में स्नेपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है।ब्लैकबेरी इन हाउस का आखिरी फोन है Blackberry KeyOne...
-ब्लैकबेरी का यह आखिरी फोन है जिसे इन हाउस डिजाइन किया गया है। इसमें फिजिकल कीबोर्ड भी दिया गया है जो ब्लैकबेरी की USP रही है।
-कंपनी ने पिछले साल सितंबर में स्मार्टफोन नहीं बनाने का ऐलान किया था। अब ब्लैकबेरी के फोन TCL कंपनी बना रही है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड बेस्ड है।
 
लॉन्चिंग के पहले ही दे दी थी जानकारी
-स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही ब्लैकबेरी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी दे दी थी। Blackberry KeyOne डिजाइन और इसकी क्वालिटी को देखते हुए एक प्रीमियम स्मार्टफोन नजर आ रहा है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को मिड-रेंज ही रखने का प्रयास किया है। 
-स्मार्टफोन शानदार एल्युमीनियम बॉडी से बना है। इसके बैक को सॉफ्ट टच और एक बढ़िया डिजाइन दिया गया है।
-फोन में 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 2024GB तक बढ़ा सकते हैं।
-इसमें 4.5-इंच की 1080p डिस्प्ले दी गई है। हालांकि इसे देखते हुए इसे एक लो-एंड स्मार्टफोन नहीं कहा जा सकता है,इसके अलावा ये भी नहीं कहा जा सकता है कि यह G6 या सैमसंग गैलेक्सी S8 को टक्कर दे पायेगा।
-Blackberry KeyOne एंड्रॉइड 7.0 नोगट पर काम करेगा।
-फोन में 3505mAH की बैटरी दी गई है,जो आपको क्विक चार्जिंग तकनीक के साथ मिल रही है। इसमें USB टाइप C पोर्ट भी मौजूद है। 
-फोन में 12-मेगापिक्सल का लार्ज पिक्सल कैमरा दिया गया है ऐसा ही कैमरा आपने गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में देखा था।
-इसके अलावा इसमें सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
सौजन्य :dainikbhaskar.com | 

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.