PM 'मन की बात' की बात करते हैं, यूपी की जनता को इंतजार कब करेंगे काम की बात: अखिलेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर से जुबानी हमला कर दिया है।
अखिलेश ने पीएम के मन की बात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पीएम मन की बात तो करते है, लेकिन यूपी की जनता को इंतजार है कि वो काम की बात कब करेंगे? लखनऊ के सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश ने पीएम मोदी और भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि पीएमउपलब्धियों और काम की बहस करने के लिए जगह बताएं। उन्होंने कहा कि पीएम अब जहां जाएं वहां काम की बात बताएं।अखिलेश ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बने लगभग तीन साल हो गए हैं, पीएम बताएं कि किसानों की आमदनी कितनी बढ़ी। उन्होंने कहा कि किसानों का लोन माफ करने के लिए जरूरी नहीं राज्य में आपकी सरकार हो। उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसान कर्ज माफी के लिए आस लगाए बैठे है। उन्होंने कहा कि पीएम यूपी में वोट हासिल करने के लिए कर्ज माफी की बात कर रहे हैं।




अखिलेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने इन सालों ने जितना काम किया है उसी का हिसाब दे दें। पूर्वांचल में केंद्र ने क्या काम किया है उसकी भी जानकारी दें। अखिलेश ने सपा सरकार के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने कई मार्गों को 4 लेन किया, बुनकर बाजार बनाया। गोरखपुर एम्स के लिए जगह भी दी, अब पीएम बताएं कि एम्स कब पूरा होगा। उन्होंने कहा कि हम पर आरोप है कि हम भेदभाव के आधार पर स्कीम चलाते हैं, लेकिन जिनको लाभ मिला है उनकी सूची देख लें स्पष्ट हो जाएगा।

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.