आज री-लॉन्च होगा 17 साल पुराना Nokia 3310, एंड्रॉइड स्मार्टफोन भी होंगे लॉन्च
गैजेट डेस्क. साल का सबसे बड़ा टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस(MWC)2017 बार्सिलोना में 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। हालांकि,आज प्री-इवेंट के दौरान भी कई गैजेट्स लॉन्च होने वाले हैं। नोकिया भी अपने कई स्मार्टफोन के साथ 17 साल पुराने Nokia 3310 को री-लॉन्च करने वाली है। बार्सिलोना में ये इवेंट वहां के लोकल टाइम के हिसाब से 4:30PM पर शुरू होगा। वहीं,भारत में ये रात 9PM पर शुरू होगा। यूजर्स इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube के साथ Facebook पर दिखाई जाएगी।Nokia 3 और Nokia 5 का इंतजार...
 
-कंपनी इवेंट के दौरान Nokia 3 और Nokia 5 को भी लॉन्च करेगी। जो लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 7.0 Nougat पर रन करेंगे। 
-हालांकि,इनके फीचर्स को लेकर अब तक ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों में काफी समानताएं होंगी।
 
17 साल पुराना Nokia 3310 होगा री-लॉन्च 
-Nokia 3310 GSM फोन था। इसे कंपनी ने सितंबर 2000 में लॉन्च किया था।
-इसने Nokia 3210 को रिप्लेस किया था। नोकिया का ये सबसे पॉपुलर फोन भी माना जाता है।
-कंपनी ने दुनियाभर में Nokia 3310 के 12 करोड़ 60 लाख हैंडसेट्स सेल किए थे। 
-एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कीमत 4 हजार रुपए करीब हो सकती है।
 
Nokia 6 हो सकता है ग्लोबल लॉन्च
-Nokia 6 को अभी सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है। हालांकि,भारत में इस हैंडसेट को ebay सेल कर ही है।
-कंपनी ने इसकी ऑफिशियली लॉन्चिंग अभी भारत में नहीं की है। ऐसे में इस इवेंट में Nokia 6 को ग्लोबल लॉन्च किया जा सकता है।

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.