'फेसबुक प्रेमिका' से मिलने सीमा पार कर लाहौर जाने की कोशिश कर रहा था युवक
पंजाब : फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने रविवार को 30-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जो अपनी 'फेसबुक प्रेमिका' से मिलने के लिए सीमा पारकर लाहौर जाने की कोशिश कर रहा था.




पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 49 के निवासी सिकंदर खान को फिरोजपुर जिले के लाखों के ब्रह्म सीमा के निकट से संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते समय गिरफ्तार कर लिया गया.


फिरोजपुर के पुलिस उपाधीक्षक बलविंदर सिंह ने बताया, 'सीमा सुरक्षा बल के गश्ती दल ने सिकंदर खान को हिरासत में ले लिया, जो अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहा था.'

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.