हेमिल्‍टन वनडे : मार्टिन गप्टिल 150 के पार, द. अफ्रीका के खिलाफ न्‍यूजीलैंड जीत के करीब
(फाइल फोटो)  
हेमिल्‍टन: दक्षिण अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे मैच में कीवी टीम मजबूती से लक्ष्‍य की ओर से बढ़ रही है. मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 8 विकेट पर 279 रन बनाए. जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम मार्टिन गप्टिल के शतक के सहारे मजबूती से लक्ष्‍य की ओर बढ़ रही है. अंतिम समाचार मिलने तक न्‍यूजीलैंड ने 41.4 ओवर में दो विकेट खोकर 252 रन बना लिए थे. मार्टिन गप्टिल 156 और रॉस टेलर 63 रन बनाकर क्रीज पर हैं.


दक्षिण अफ्रीका के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए न्‍यूजीलैंड टीम ने डीन ब्राउनली का विकेट जल्‍दी ही गंवा दिया. उन्‍हें 4 रन के निजी स्‍कोर पर तेज गेंदबाज रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने कैच किया. कप्‍तान केन विलियम्‍सन भी लंबी पारी नहीं खेल सके और 21 के निजी स्‍कोर पर इमरान ताहिर की गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू हो गए. इसके बाद गप्टिल और टेलर की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण का शानदार तरीके से सामना किया और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर स्थिति सुधार ली.




मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान एबी डिविलियर्स ने टॉस जीता और पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया.  डिकॉक (0) के रूप में दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया, लेकिन हाशिम अमला (40) ने फाफ डु प्‍लेसिस (67) के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी कर हालात संभाल ली. अमला और डु प्‍लेसिस के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम यदि 50 ओवर्स में 279 के स्‍कोर तक पहुंच पाई तो इसका काफी कुछ श्रेय कप्‍तान डिविलियर्स को जाता है जिन्‍होंने अपने स्‍वभाव के विपरीत 97 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली. डिविलियर्स की पारी में चार चौके और तीन छक्‍के शामिल रहे. न्‍यूजीलैंड के लिए जीतन पटेल ने सबसे ज्‍यादा दो विकेट लिए.

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.