पिता ने सोचा भी नहीं था कि अनजाने में यह झगड़ा उसकी बेटी की मौत की वजह बन जाएगी।


मुंबई. महाराष्ट्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें भूलवश एक पिता के हाथों बेटी की हत्या हो गई। दरअसल, किसी बात को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो रहा था। पिता ने सोचा भी नहीं था कि अनजाने में यह झगड़ा उसकी बेटी की मौत की वजह बन जाएगी।

कैसे पिता के हाथों हो गई बेटी की मौत


मामला मुंबई के गोरेगांव (वेस्ट) का है। राजेश नाम का एक व्यक्ति पेशे से ड्राइवर है। पुलिस के मुताबिक़ किसी बात को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा चल रहा था। राजेश किचन में सब्जी काट रहे थे। वह चाकू लिए ही बाहर गए। इसी दौरान एक पड़ोसी ने उसे धक्का दे दिया। राजेश की 17 साल की बेटी मेघना उसके करीब ही थी। राजेश बेटी मेघना के ऊपर गिर गया। चाकू उसकी छाती में धंस गया। उसकी मौत हो गई।

हॉस्पिटल ले गए पर नहीं बची जान

घटना के बाद मेघना को हॉस्पिटल ले जाया गया, पर उसकी जान नहीं बच पाई। राजेश के खिलाफ मुंबई पुलिस ने 304 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। कुछ पड़ोसियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया आज्ञा है।

किस बात पर पड़ोसियों से हुआ था झगड़ा

पुलिस के मुताबिक़, पड़ोसियों के साथ राजेश का विवाद कपड़ा धोने के वक्त पानी के छींटे को लेकर शुरू हुआ था। झगड़ा पहले महिलाओं के बीच शुरू हुआ जिसमें घर के पुरुष भी शामिल हो गए।

फोटो : महाराष्ट्र टुडे



Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.