'कसाब' से मुक्ति पाने पर ही UP की जनता का भला होगा: अमित शाह
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तरह-तरह के जुमलों का प्रयोग हो रहा है। चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र


मोदी हों या बसपा सुप्रीमो मायावती। सभी वोटरों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के जुमलों का प्रयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने  कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए संक्षिप्त में कसाब शब्द गढ़ते हुए कहा कि जब तक इनका खात्मा नहीं होगा, तब तक उत्तर प्रदेश का भला नहीं होने वाला।
उत्तर प्रदेश में चुनावी जनसभा में अमित शाह ने कहा, 'उत्तर प्रदेश की जनता इस बार के चुनाव में इस कसाब से मुक्ति पा ले। मैं फिर से बोलता हूं कि उत्तर प्रदेश जनता इस बार के चुनाव में इस कसाब से मुक्ति पा ले। कसाब से मेरा मतलब क से कांग्रेस, स से सपा और ब से बसपा है। इन तीनों पार्टियों से मुक्ति नहीं मिली तो उत्तर प्रदेश का भला नहीं होगा।'
अमित शाह के भाषण की मुख्य बातें
  • पूरे प्रदेश में भाजपा की आंधी है और हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं क्योंकि जनता समझ चुकी है कि राज्य को सपा और बसपा के 14 साल के शासन ने बर्बाद किया है।
  • अखिलेश बोलते हैं कि काम बोलता है लेकिन उत्तर प्रदेश में कोई काम नहीं हुआ। हां, एक बात अवश्य है कि हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन राज्य है। 
  • माताओं बहनों के साथ बलात्कार, उन पर अत्याचार, चोरी, लूट और गुंडागर्दी के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन है।'
  •  सपा को पता था कि इस बार वह चुनाव हारने जा रही है इसलिए उसने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया।
  • अगर काम किया होता और अपने काम पर भरोसा होता तो गठबंधन करने की आवश्यकता नहीं पडती। 
  • उन्होंने कहा कि जिस दिन भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, उसी दिन मध्यरात्रि 12 बजे से पहले अध्यादेश लाकर सभी कत्लखाने बंद कर दिये जाएंगे। 
  • एक शहजादे से मां परेशान हैं तो दूसरे से बाप परेशान हैं और दोनों शहजादों से उत्तर प्रदेश की जनता परेशान है।

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.