मुंबई: महाराष्ट्र में बीएमसी
समेत 10 महानगरपालिकाओं की 3,210 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
बीएमसी के लिए शिवसेना-बीजेपी आमने-सामने हैं। शिवसेना और बीजेपी, दोनों ने
ही बहुमत पाने का दावा किया है। वहीं बीएमसी पर इस बार किसका कब्जा होगा
इसकी तस्वीर शाम 4 बजे तक स्पष्ट होगी।
महाराष्ट्र में बीजेपी का खाता खुल गया है। अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार रीना पटोले निर्विरोध जीतीं।
दोपहर तक मिले प्रारंक्षिक आंकड़ों के अनुसार, शिवसेना 85 वार्डो में आगे है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 52 वार्डो में आगे है। इसके बाद कांग्रेस 16 वार्डो में, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नौ वार्डो में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) छह वार्डो में और अन्य पांच वार्डो में आगे हैं।
मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को लगभग 55 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें करीब पांच लाख लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
महाराष्ट्र के नौ अन्य निकायों, 26 जिला परिषदों और 283 पंचायत समितियों के लिए भी दो चरणों में 16 और 21 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना जारी है।
महाराष्ट्र के 10 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में करीब 56 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला, जबकि बीएमसी में 55 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा और राज्य सरकार में उसके गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने बीएमसी में अलग-अलग चुनाव लड़ा है। दोनों ही दलों ने चुनाव प्रचार के दौरान एक-दूसरे की जमकर आलोचना की थी।
मंगलवार को हुए 11 जिला परिषदों और 118 पंचायत समितियों के लिए मतदान में 69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनावों में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की साख दांव पर लगी है क्योंकि दोनों ने अपनी-अपनी पार्टियों के प्रचार की कमान संभाली थी।