Oscars 2017 live updates: फिल्म ला ला लैंड ने जीते चार ऑस्कर अवॉर्ड
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी अवॉर्ड ऑस्कर 2017 के लिए विजेताओं की घोषणा हो रही है। 89वी एकेडमी अवॉर्ड सेरेमनी को कैलिफोर्निया के हॉलीवुड में, डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जा रहा है। 




बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड फिल्म ला ला लैंड, बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट का अवॉर्ड फिल्म सिंग, बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड फिल्म द व्हाइट हेल्मेट, बेस्ट एडिटिंड का अवॉर्ड फिल्म द हॉकशॉ रिज, बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड फिल्म द जंगल बुक, बेस्ट प्रोडक्शन डिजायन का अवॉर्ड फिल्म ला ला लैंड, बेस्ट एनिमेटिड फीचर फिल्म का अवॉर्ड जूटोपिया, बेस्ट एनिमेटिड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड द पाइपर, विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड इरान की द सेल्समैन, बेस्ट एनिमेटिड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड द पाइपर को मिला है। बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड वायोला डेविस को फिल्म फेैंसिस के लिए, बेस्ट साउंड मिक्सिंड का अवॉर्ड फिल्म हॉकशॉ रिज, बेस्ट साउंड एडिटिंग का अवॉर्ड फिल्म एराइवल को, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड ओ.जे: मेड इन अमेरिका, बेस्ट कॉस्टयूम डिजायन का अवॉर्ड फिल्म फैंटास्टिक बीस्ट्स एंड वेयर टू फांइंड दैम, बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग का ऑस्कर फिल्म सुसाइड स्कवायड और बेस्‍ट एक्‍टर इन सर्पोटिंग रोल का ऑस्‍कर मूनलाइट फिल्‍म के लिए महरशल अली को मिला है।
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए अलग अलग कैटेगरी में फिल्मकारों को सम्मानित किया जा रहा है। सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के लिए अराइवल, फेंस, हैकशॉ रिज, हेल ऑर हाई वॉटर, हिडेट फिगर्स, लाला लैंड, लॉयन मानचेस्टर बाय द सी और मूनलाइट को नामांकित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों के नामों में डेनिस विले, मेल गिब्सन, डेमिन चैजेल, केनेथ लॉनेर्गन और बैरी जैनकिन्स का नाम शामिल किया गया है। बेस्ट एक्टर्स के लिए केसी एफ्लेक, एंड्रियू गारफील्ड, रेयान गोसलिंग, विगो मोर्टेन्सन और डेन्जेल वाशिंगटन का नाम दिया गया।
जहां तक किसी भी भारतीय का नाम ऑस्कर्स में शामिल किए जाने की बात है तो बता दें कि भारतीय मूल के देव पटेल का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। उनका नाम सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग मेल एक्टर के लिए शामिल किया गया है। उनके नाम के अलावा इस सूची में महरशल अली, जेफ ब्रिजेस, लुकास हेज और माइकल शेनन का नाम है। अगर देव अवॉर्ड जीतने में सफल होते हैं तो वो इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने वाले पहले भारतीय एक्टर होंगे।
सौजन्य: जनसत्ता ऑनलाइन

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.