8 फरवरी को लापता हुए इंडियन एयरफोर्स के एक जवान का शव 16 टुकड़ों में बरामद हुआ है। उसका वायुसेना के ही एक सार्जेंट की पत्नी से अवैध संबंध था, जिसके बाद उस अफसर ने अपने साले और पत्नी के साथ मिलकर उसकी एक धारदार हथियार से बेहरमी से हत्या कर दी और शव को अलमारी और फ्रिज में 16 अलग-अलग बैगों में छिपा दिया।
मरने वाले जवान का नाम विपिन शुक्ला (27) है और वह यूपी के गोंडा से था। उसका कत्ल करने वाले सार्जेंट सुलेश कुमार भी यूपी से ही हैं। उनकी पत्नी अनुराधा पटेल और साले शशि भूषण ने 8 फरवरी की रात को शुक्ला की हत्या कर दी। यह मामला मंगलवार (21 फरवरी) को सामने आया जब उसका शव सार्जेंट के घर से बरामद हुआ। सार्जेंट, उनकी पत्नी और भूषण, जो खुद मर्चेंट नेवी में हैं को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस वक्त अपराध हुआ, तब भूषण अपनी बहन से मिलने आए थे।

मामले की जानकारी देते हुए भठिंडा के एसएसपी स्वप्न शर्मा ने मंगलवार शाम को बताया कि कोर पोरल शुक्ला की पत्नी कुमकुम ने 9 फरवरी को बलुआना पुलिस थाने में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद हमने जांच शुरू की। जब एयरबेस पर खोजी कुत्तों के साथ छानबीन की गई तो वह उन्हें सार्जेंट के घर की ओर ले गए। यहां पुलिस ने प्लास्टिक के 16 अलग-अलग बैगों में अलमारी और फ्रिज से शुक्ला का शव बरामद किया।
एसएसपी ने कहा कि शुक्ला भिसियाना में 2014 से पोस्टेड थे और यहां पत्नी के बिना आए थे। जल्द ही उसकी सार्जेंट की पत्नी से संबंध बन गए और वह गर्भवती हो गई। सूत्रों के मुताबिक अनुराधा शुक्ला से शादी करना चाहती थी, लेकिन जवान ने मना कर दिया, क्योंकि वह पहले से शादीशुदा था। दिसंबर 2016 में शुक्ला की पत्नी भी उसकी के साथ रहने लगी। इसके बाद अनुराधा ने अपने अवैध संबंध के बारे में पति को बताया।

गुस्से में कुमार ने शुक्ला की हत्या की साजिश रची। रहने के लिए दूसरा क्वॉटर मिलने के बाद उसने फरवरी 8 को शुक्ला को अपने घर बुलाया और अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर तेज धार वाले हथियार से उसकी पत्नी कर दी और शव को संदूक में छिपा दिया। जब यह परिवार 19 फरवरी को नए घर में शिफ्ट हुआ तो उन्होंने शव को 16 टुकड़ों में काटकर थैलियों में छिपा दिया। एसएसपी ने बताया कि तीनों पर कत्ल और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया गया है।