
श्रीनगर(जम्मू-कश्मीर) : शोपिया में आतंकियों में सेना के काफिले पर हमला करने के कारण सेना के 3 जवान शहीद हो गए। बता दें इस हमले में एक स्थानीय महिला की भी मौत होने की खबर सामने आई है।
ख़बरों के मुताबिक इस हमले में सात जवानों के घायल होने की खबर भी है। हमला गुरुवार को देर रात तब हुआ जब सेना का गश्ती दल शोपियां के कुंगू में सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रहा था। इस दौरान उसी रात करीब दो बजे आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए।
बता दें पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमले में कोर्स फायरिंग के दौरान गोली घर में जाने के कारण बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। बता दें घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
