सूर्य ग्रहण कल: जनधन की हानि के संकेत, जानें आप पर पड़ने वाले प्रभाव
ग्रहण जैसी विशिष्ट घटनाएं वैदिक ज्योतिष के मेदिनी खंड से देखी जाती हैं। खगोलीय घटनाओं की गणनाओं हेतु शास्त्र "बृहत् संहिता" का मेदिनी ज्योतिष में अनुपम स्थान है।
ज्योत‌िषशास्‍त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में घटित होगा व इसी समय धनु राशि में गोचर कर रहे शनि अपनी तीसरी दृष्टि से कुंभ राशि में स्थित सूर्य, बुध, चंद्र और केतू से जनित ग्रहण के आरोह को प्रभावित करेंगे। इसी के साथ-साथ सिंह राशि में बैठे राहु अपनी सातवीं दृष्टि से ग्रहण के अवरोह अर्थात कुंभ राशि में बैठे केतू को प्रभावित करेंगे। इस योग से दुनिया के कई देशों में भूकंप, युद्ध व अग्निकांड से सरकार व प्रजा को जनधन की हानि हो सकती है। आइए इस ग्रहण के द्वादश राशियों पर पड़ रहे प्रभाव को जानते हैं।

मेष: नौकरी में प्रोमोशन मिलेगा। रुका धन मिलेगा। बिज़नैस में लाभ होगा। व्यावसायिक लंबी यात्रा के योग हैं।

वृष: धर्मस्थल की यात्रा करेंगे। भग्योदय होगा। सेहत चिंतित करेगी। पिता पक्ष से बड़े लाभ के योग हैं। 

मिथुन: रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रमोशन के प्रबल योग हैं। अकस्मात दांपत्य में उतार-चढ़ाव आएगा। 

कर्क: बंधु और मित्रों से सुख मिलेगा। प्रबल धन लाभ के योग हैं। अकस्मात व्यापारिक तेज़ी-मंदी रहेगी।

सिंह: व्यावसायिक लाभ होगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। संतान पर खर्च बढ़ेगा। मानसिक चिंता परेशान करेगी। 

कन्या: नौकरी पेशे में परेशानी रहेगी। निजी जीवन अशांत रहेगा। भ्रम पैदा होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव आएगा।

तुला: व्यापार में लाभ के योग हैं। बिगड़ी सेहत में सुधार होगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा पर खर्चे बढ़ेंगे।

वृश्चिक: माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। पारिवारिक खुशहाली रहेगी। संतान से लाभ होगा। शिक्षा में सुधार होगा।

धनु: भाई-बहन से संबंधों में तनाव रहेगा। प्रॉपर्टी की ख़रीदारी संभव है। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

मकर: धन हानि के योग हैं। फालतू खर्च बढ़ेगा। कला में रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

कुंभ: मानसिक अवसाद रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ेगा। दांपत्य में विवाद के योग हैं। प्रबल धन लाभ के योग हैं।

मीन: पराक्रम में वृद्धि होगी। सेहत में सुधार आएगा। खर्चे में बढ़ौतरी होगी। नए कपड़े व आभूषण खरीदेंगे।

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.