आज महाशिवरात्रि है और इस दिन हर शिवालय में भक्त भोलेबाबा की पूजा करते हैं और भगवान शंकर से मनोकामनाएं मांगते हैं।
कहा जाता है अगर इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करे तो भगवान खुश होकर भक्त की मनोकामना पूरी कर देते हैं। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको इस दिन भगवान शिव को क्या अर्पित करना चाहिए और भगवान किस चीज से जल्दी खुश होते हैं।

दूध- आपने देखा होगा कि लोग शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूध चढ़ाते हैं और दूध चढ़ाने से भक्त और भक्त के परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहता है और घर में समृद्धि बनी रहती है। वहीं दूध में हल्दी मिलाकर चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है।
बिल्व पत्र- महाशिवरात्रि पर बिल्व पत्र चढ़ाने से भगवान शंकर खुश होते हैं और इससे धन की भी प्राप्ति होती है। इसके लिए भगवान के तीन पत्ते वाला सेट चढ़ाएं और अगर इस वक्त नमो बिल्ल्मिने च कवचिने च नमो वर्म्मिणे च वरूथिने च, नमः श्रुताय च श्रुतसेनाय च नमो दुन्दुब्भ्याय चा हनन्न्याय च नमो घृश्णवे॥ का जाप करेंगे तो और भी उत्तम होगा।
सफेद आकड़े के फूल- वैसे तो भगवान को कई तरह के फूल चढ़ाए जाते हैं, लेकिन सफेद आकड़े के फूल का अलग महत्व होता है। ऐसा करने से परिवार में सुख समृद्धि आती है और दुख दूर होते हैं।