वाशिंग मशीन में डूबने से तीन साल के जुड़वां बच्चों की मौत
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में तीन साल के जुड़वां भाइयों की आज वॉशिंग मशीन में डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब बच्चों की मां डिटर्जेंट खरीदने गई थी। पुलिस ने बताया कि नक्ष और नीशू नाम के जुड़वां बच्चे करीब 30 मिनट तक वॉशिंग मशीन के भीतर थे




, इसके बाद उनके पिता ने उन्हें मशीन में गिरा देखा। वॉशिंग मशीन के स्पिनिंग टब में करीब 15 लीटर पानी भरा था और माना जा रहा है कि वॉशिंग मशीन पर चढ़ने के बाद वे स्पिनर में गिर गए। पुलिस के मुताबिक, बच्चों की मां रेखा ने बताया कि उसने वॉशिंग मशीन में पानी भरकर रखा और दोपहर करीब 12:39 बजे पास की एक दुकान पर डिटर्जेंट खरीदने गई।
जब वह वापस आई तो उसने बच्चों को घर में नहीं देखा । इस पर वह चिल्लाई और अपने पति को बताया। पुलिस ने बताया कि एक बीमा कंपनी में काम करने वाले रेखा के पति रविंदर आनन-फानन में अपने घर आए और पाया कि बच्चे वॉशिंग मशीन में पड़े हैं । बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘परिवार गमगीन है। शवों को रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया है । सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पंचनामे की कार्यवाही चल रही है ।’’
वहीं मामले को लेकर रोहिणी के डीसीपी एम एन तिवारी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए निकल पाने का कोई रास्ता नहीं था। यह बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत जांच में तो लग रहा है कि यह सिर्फ एक हादसा है, हालांकि हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंताज करेंगे। आगे क्या कार्रवाई की जाएगी यह हम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही तय करेंगे। पुलिस ने अभी तक तो कोई मामला दर्ज नहीं किया है। दोनों मारे गए जुड़वा बच्चों की मां का नाम राखी है और पिता रविंदर। राखी घर में ही काम करती हैं और रविंदर कोटक महिंद्रा बैंक में बतौर मैनेजर काम करते हैं।

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.