
प्यार में ऐसे दौर भी आते हैं, जब आप इनसेक्योर फील करने लगते हैं. आप बात-बात पर चिढ़ने लगते हैं, क्योंकि आपका पार्टनर आपसे धीरे-धीरे दूर हो रहा होता है.
रिलेशनशिप में वो स्पार्क खत्म होने लगता है, जो आप दोनों के बीच कभी हुआ करता था. हो सकता है आपका यह डर आधारहीन हो, क्योंकि समय के साथ हर व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव आते हैं.
इसलिए किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले अपने रिश्ते में गुंजाइशों को देख और परख लें. लेकिन कैसे... जब साथी के व्यवहार में ये 5 बातें दिखें, तो समझ लें कि उसे अब आपसे प्यार नहीं रहा. अब आपको भी मूव ऑन करना चाहिए...
उसके फ्यूचर प्लान में आप नहीं
नया-नया प्यार हो या नई-नई शादी, दोनों ही स्थ्िातियों में ही पार्टनर्स मिलकर घंटों फ्यूचर प्लानिंग करते हैं. अगर आपके साथ ऐसा नहीं हो रहा है और आपका पार्टनर आपके फ्यूचर प्लानिंग में कोई इंटरेस्ट नहीं ले रहा है या आपसे रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात नहीं करता है तो यह आपके लिए अलार्मिंग साइन हो सकता है.
मैसेज का न दे जवाब
बार-बार मैसेज करने के बावजूद अगर आपका पार्टनर जवाब नहीं देता है या हमेशा बहुत देर बाद देता है तो आप इससे अंदाजा लगा सकती हैं कि वह आपको इग्नोर करने की कोशिश कर रहा है और इस रिश्ते में उसकी दिलचस्पी खत्म हो गई है.अगर आप दोनों नौकरीपेशा हैं, तो जाहिर सी बात है आप दोनों के पास समय का अभाव होगा. ऐसे में साथ समय बिताने के लिए आप कोशिश करती हैं, डिनर का प्लान बनाती है या वीकएंड पर मूवी देखने की योजना बनाती है, पर आपका साथी ऐसा नहीं करता. इसकी बजाय वह सिर्फ और सिर्फ काम पर ही फोकस करता है तो आपको यह समझने में देर नहीं करनी चाहिए कि आपका पार्टनर आप में इंटरेस्टेड नहीं है.
