कपूरथलाः टैंकर ने 3 लोगों को कुचला, मरने वालों में दो युवतियां भी




पंजाब के कपूरथला से बड़ी खबर है। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो युवतियां भी शामिल हैं। हादसा रेल कोच फैकट्री के पास हुआ। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताई जा रही है।

दूध वाले टैंकर ने एक ए​क्टिवा सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। उन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। वहीं हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर फरार हो गया।प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक्टिवा सवार दोनों युवतियां और युवक आनंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्टूडेंट थे। इनकी पहचान सुल्तानपुर निवासी पिंदर, उसकी बहन रमनदीप कौर और निम्रता के रूप में हुई है। घायलों की पहचान सुरजीत सिंह और मनजीत के रूप में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, सवेरे तीनों नौजवान कॉलेज जाने के लिए निकले थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। उसके बाद टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और उसने एक और एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस पर सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। उनका जालंधर में इलाज चल रहा है।

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.