घुटनों पर बैठकर प्रोपोज के बाद सड़क पर लगाया था गले, वीडियो वायरल
loading...


http://fkrt.it/FwbTpTuuuN
बीच सड़क पर घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रोपोज करने के बाद गले लगाना लड़के और लड़की दोनो के लिए मुसीबत बन गया। महाराष्ट्र के भिवंडी के रहने वाले इस कपल की इस हरकत पर स्थानीय नेताओं और उनके समुदाय ने एेतराज उठाया है। किसी ने दोनों के गले लगते हुए की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद इस कपल के लिए मुश्किलें पैदा हो गईं। लड़के ने बकायदा इस वीडियो पर माफी भी मांगी। एक स्थानीय समूह ने कपल को धमकी देते हुए कहा कि वह लड़का और लड़की को सरेआम सबक सिखाएगा। इन धमकियों से कपल इतना डर गया कि उन्हें शहर तक छोड़ना पड़ गया। लड़की के पिता ने टाइम्स अॉफ इंडिया से बातचीत में कहा कि हम बहुत दुखी हैं, मेरी बेटी ने धमकी दी है कि अगर यह सब नहीं रुका तो वह खुदकुशी कर लेगी। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी गलती के लिए कुछ लोगों द्वारा एेसी प्रतिक्रिया देना सही नहीं है।
पिछले शनिवार (11 मार्च) को सलीम (बदला हुआ नाम) अपने एक दोस्त के साथ शबनम (बदला हुआ नाम) के कॉलेज गया। उसे देखते ही उसने सड़क के बीच ही कार रोकी और सड़क पर घुटनों के बल बैठकर एक गुलाब के साथ शबनम को प्रोपोज किया। इस दौरान उसके दोस्त उसके लिए तालियां भी बजा रहे थे। लेकिन परेशानियां अगले दिन से शुरू हुई, जब उन्हें पता चला कि किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। इसके साथ एक धमकी भी थी कि जो भी इस मामले में शामिल थे उन्हें सजा दी जाएगी क्योंकि यह उनके मजहब के खिलाफ है।
रजा अकादमी के सेक्रेटरी शकील रजा ने टीओआई को बताया कि हम केवल उस कपल को उनकी गलती का अहसास कराना चाहते हैं। इसके लिए उनसे मांफी मांगने के लिए कहा गया है। डीसीपी (जोन-2, ठाणे) मनोज पाटिल के अनुसार, ‘ पीड़ित लड़की के परिवार की तरफ से हमें शिकायत मिली है। युवक और युवती को धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा। विडियो शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।’
Source: jansatta.com
वीडियो  देखिये



loading...


Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.