आज तक अपने बहुत सारे इस्तीफे देखे होंगे परंतु ऐसा इस्तीफा कभी नही देखा होगा
कभी-कभी अपने बॉस के रवैए या अॉफिस में सही माहौल न होने से तंग आकर लोग नौकरी से इस्तीफा दे देते हैं। लेकिन यहां हम जिस इस्तीफे की बात कर रहे हैं, वो एेसा है जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। हाल ही में एक रेडिट यूजर रेडिट यूजर ‘Girlofgodsbadday’ने 24 फरवरी 2017 को अपने पेज से टॉयलेट पेपर पर लिखा एक इस्तीफा शेयर किया है। हालांकि यह साबित नहीं हो पाया है कि यह इस्तीफा असली है या सिर्फ मजाक है।
यह लिखा है इस्तीफे में: टॉयलेट पेपर पर लिखे इस इस्तीफे के मुताबिक ‘मैंने अपनी कंपनी को इस्तीफा भेजने के लिए जानबूझकर यह कागज इस्तेमाल किया है। यह पेपर बयां कर रहा है कि मैं अपनी कंपनी से कितना परेशान था, कंपनी ने मेरे साथ कैसा बर्ताव किया होगा। मैं इस पेपर के जरिए यह दिखाने की कोशिश कर रहा हूं कि मैं कंपनी के बारे में क्या सोचता हूं।’ उस कर्मचारी ने अपनी भावनाएं बयां करने के लिए इस्तीफे के आखिर में एक कमोड ( इंग्लिश टॉयलेट शीट) की एक तस्वीर भी बनाई है। यह पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
इस्तीफे वाले पोस्ट को रेडिट पर महज दो दिनों में आठ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही 700 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं।




लोगों ने किए मजेदार कॉमेंट्स: कई लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह जिस नई जगह पर गया है, वहां उसे अपनी पिछली कंपनी का रेफरेंस देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जबकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि उसे छोड़ने से पहले दो हफ्ते का नोटिस नहीं देना पड़ा होगा। एक यूजर ने यह भी लिखा कि अगर वह उसकी जगह होता तो भी एेसा नहीं करता, क्योंकि हो सकता है कि सौभाग्य से उसे एक बेहतर जगह नौकरी मिल गई हो, जहां उसे रेफरेंस की जरूरत नहीं पड़ी हो।
इन्होंने किया विरोध: रेडिट पर इस पोस्ट का कई लोगों ने विरोध भी किया। एक यूजर ने कहा कि हो सकता है इससे तुम्हारी भड़ास निकल गई हो, लेकिन अगर मैं इंटरव्यू ले रहा होता, तो एेसे शख्स को कभी नौकरी पर नहीं रखता जो अपने पिछले बॉस के लिए इतनी बदतमीजी से बात करता हो। मैं जानता हूं कि कई बॉस खराब हैं, लेकिन लोग उनसे कैसे डील करते हैं यह मुझे काफी बताता है कि वह कैसे कर्मचारी हैं। मैं कोई ड्रामा नहीं चाहता।
Source: http://www.jansatta.com

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.