मैकडोनाल्ड जाने वाले ये खबर जरूर पढ़े




कोलकाता। सोचिए, अगर आप किसी रेस्त्रां में खाना खाने गए हों और आपका मनपसंद ऑर्डर आपके सामने टेबल पर आ जाए। लेकिन उसे खोलते ही आपको ऑर्डर के साथ एक मरी और भुनी हुई छिपकली भी मिल जाए तो क्या होगा? लेकिन ये सिर्फ सोचने की बात नहीं बल्कि ऐसा सच में भी हुआ है।
जी हां, कोलकाता स्थित बहुराष्ट्रीय फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड की एक आउटलेट में एक महिला अपनी चार साल की बेटी के साथ बर्गर खाने गई। बर्गर के साथ परोसे गए फ्रेंच फ्राइ में कथित तौर पर छिपकली मिली। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। दरअसल, फूलबगान पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रियंका मोइत्रा नाम की एक महिला ने 28 फरवरी को एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी बेटी को यहां ईएम बाइपास स्थित एक शॉपिंग मॉल में मैकडोनाल्ड के आउटलेट से खरीदी गई फ्रेंच फ्राई के पैकेट में मरी हुई छिपकली मिली। उन्होंने दूषित खाने की एक तस्वीर भी दी.
प्रियंका ने बताया कि उन्होंने कुछ फ्रेंच फ्राई खाईं भी, लेकिन अचानक छिपकली देखते ही उसे उबकाई आने लगी और सिर चकराने लगा। वह वॉशरूम की तरफ दौडी़। उन्होंने बताया कि वह तुरंत अपनी गायनोलॉजिस्ट के पास भी गईं और पेट में पल रहे अपने बच्चे की जांच कराई. जांच में सब सामान्य आया है। वहीं,प्रियंका ने यह भी बताया कि मैकडोनाल्ड के स्टॉफ ने मामले को शांत करने के लिए उन्हें मुफ्त में भोजन और बच्चे की जन्मदिन पार्टी के आयोजन का ऑफर दिया। Source: hindikhabar.com

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.