बालाजी के पास 4 करोड़ के पुराने नोट, क्या 20 करोड़ जुर्माना वसूलेगी सरकार?
8 नवंबर 2016 को लागू नोटबंदी के बाद प्रतिबंधित की गई 500 और 1000 रुपये की करेंसी को पहले बैंक समेत कई संस्थानों में जमा किया गया. पुरानी करेंसी को बैंक में जमा करने की आखिरी तारीख बीतने के दो महाने बाद अब देश के दूसरे सबसे बड़े मंदिर तिरुपती बालाजी के दानपात्र से 4 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित करेंसी मिली है. क्या सरकार अब इस करेंसी के पाए जाने को गैरकानूनी घोषित कर आरोपी पर 8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाएगी?
10 से ज्यादा करेंसी मिलने पर जुर्माना या जेल
केन्द्र सरकार ने किसी व्यक्ति के पास पुरानी करेंसी पाए जाने पर जुर्माना लगाने का कानून तैयार कर पास करा लिया है. 27, फरवरी 2017 को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कानून पर अपनी मुहर लगा दी है और सरकार ने गैजेट में इसे नोटिफाई कर दिया है.

इस कानून के चलते जिन लोगों ने करेंसी को बदलने का काम समय से नहीं किया या टैक्स नेट से बचने के लिए अपने पास मौजूद पुरानी करेंसी को जमा नहीं किया और पकड़े गए तो उनपर सरकार कम से कम 10,000 रुपये का जुर्माना लगाएगी. इसी कानून के मुताबिक यदि किसी ने पुरानी करेंसी के बारे में गलत सूचना मुहैया कराई है तो उसपर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा.
कानून के मुताबिक कोई आम आदमी अपने पास सिर्फ 10 की मात्रा में पुरानी करेंसी रख सकता है. वहीं किसी रिसर्च के लिए संस्था के पास अधिकतम 25 पुरानी करेंसी हो सकती है. किसी के पास इससे अधिक करेंसी पाए जाने पर सरकार उससे 10,000 रुपये या पाई गई करेंसी का पांच गुना रकम जुर्माने में वसूलेगी.

नए कानून के मुताबिक देश में 31 दिसंबर 2016 के बाद पुरानी करेंसी का लेनदेन अथवा किसी के पास पाया जाना वर्जित है. इस कानून के उल्लंघन में कोर्ट जुर्माने के साथ-साथ जेल का भी प्रावधान कर सकती है.
Source : aajtak.in



Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.