शिमला में 2 साल बाद मार्च में स्नोफॉल, हरियाणा और पंजाब में गिरे ओले
शिमला.यहां दो साल बाद मार्च में हुए स्नोफॉल से टेम्परेचर काफी गिर गया है। तीन दिन पहले जहां मैक्सिमम टेम्परेचर 16-18 डिग्री के बीच था, वह अब 7 डिग्री पहुंच गया है। इसका असर चंडीगढ़, पंजाब हरियाणा में भी देखा गया। चंडीगढ़ में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इस कारण मिनिमम टेम्परेचर 12.4, जबकि मैक्सिमम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा और पंजाब में कई जगह बारिश के साथ ओले भी गिरे...
- वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।
- हिमाचल के सिरमौर, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिलों में भी स्नोफॉल हुआ, जबकि मैदानों में दिनभर बारिश होती रही।
- शिमला में 7.7 सेमी, कल्पा में 11, मनाली में 6 सेमी बफर्बारी रिकाॅर्ड की गई।
- हिमाचल में सुबह ही बर्फबारी के चलते लोगों की ये परेशानी रही कि बच्चों को कैसे स्कूल पहुंचाएं। स्कूल की ओर से बच्चों के घरवालों को मैसेज भेजा गया कि होली के बाद ही स्कूल आएं जिससे बच्चों के पैरेंट्स ने राहत की सांस ली। वहीं सीनियर क्लास के स्कूली बच्चों को भी बड़ी मुश्किल से स्कूल पहुंचना पड़ा।
- बर्फ गिरने से सड़कों में ज्यादा फिसलन हो गई थी। ट्रैफिक जाम भी रहा। इससे लोगों को पैदल ही जाना पड़ा।
सेब की फसलों के लिए फायदेमंद बर्फबारी
- वहीं सेब सहित अन्य फसलों के लिए यह बर्फबारी फायदेमंद मानी जा रही है, जिससे बागवान मालिकों के चेहरे खिले है।
- वहीं इस बर्फबारी के कारण आगे गर्मियों में भी लोगों के लिए पानी की दिक्कत नहीं रहेगी। इससे पहले 2015 में यह बर्फबारी हुई थी।
loading...

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.