LIVE: पंजाब के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत; Cong 66, SAD+ 27 और AAP 21
loading...


चंडीगढ़.पंजाब असेंबली इलेक्शन के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले रुझान में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है। वहीं, अकाली दूसरे और आप तीसरे नंबर पर है। इस बार इलेक्शन में शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा था। एक तरफ अकाली दल और बीजेपी की साख दांव पर लगी है। वहीं, अपने पॉलिटिकल करियर का अंतिम इलेक्शन लड़ रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस इलेक्शन से कांग्रेस को ऑक्सीजन देने का काम कर सकते हैं। अगर कांग्रेस जीतती है तो वह 10 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। वहीं, अकाली को फिर से सत्ता मिली तो प्रकाश सिंह बादल हैट्रिक लगा सकते हैं। अपडेट्स...
- पंजाब में कांग्रेस को बढ़त को बढ़त मिल रही है। कांग्रेस 66 पर अकाली 27 और आप 21 सीट पर आगे चल रही है।
हार-जीत का किस नेता पर क्या असर पड़ेगा
# प्रकाश सिंह बादल और अकाली दल
- उम्र 90। ये आखिरी चुनाव हो सकता है। एग्जिट पोल के नतीजे सही रहे तो अकाली दल कमजोर होगा। भाजपा भी साथ छोड़ सकती है।
# कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस
- पिछला चुनाव कांग्रेस इन्हीं के नेतृत्व में हारी थी। एग्जिट पोल के नतीजे सही हुए तो कांग्रेस का बड़ा चेहरा बनकर उभरेंगे।
# अरविंद केजरीवाल:
- कमजोर होते अकालियों का विकल्प बन सकते हैं।
पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला
- 117 सीटों के लिए बीजेपी-अकाली, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान में हैं।
- 1947 से अकाली दल और कांग्रेस का ही पंजाब में दबदबा रहा है।
- इस बार आम आदमी पार्टी की मौजूदगी के चलते मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
कब, कितनी वोटिंग और किसकी सरकार
- 2002 के चुनाव में 65.14% वोट पड़े और कांग्रेस की सरकार बनी।
- 2007 में पंजाब में 75.45% वोट पड़े और अकाली की सरकार बनी।
- 2012 में 78.20% वोट पड़े और अकाली ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई।
- 2017 में 78.62% वोट पड़े हैं और एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस सरकार बनाती दिखाई पड़ रही है।
क्या थी 2012 और 2014 में स्थिति
- यहां विधानसभा की 117 और लोकसभा की 13 सीटें हैं।
पार्टी 2012विधानसभा वोट % 2014 लोकसभा
अकाली 56 34.7 4
आप - - 4
बीजेपी 12 7.2 2
कांग्रेस 46 40.1 3
अन्य 3 18 0

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.