यूएस में एक भारतीय शख्स को गोली मार दी गई। जिस शख्स ने गोली मारी वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि मेरे देश से भाग जाओ। भारतीय शख्स को यूएस के कांस में गोली मारी गई। वह उस वक्त बार में था। जिस शख्स की हत्या की गई उसका नाम श्रीनिवास था। वह इंजीनियर था। उसके अलावा दो भारतीय जख्मी बताए जा रहे हैं।