बूढ़े से जवान बना देगा इस एक चीज का सेवन!




सेहत: शिलाजीत एक एेसी आयुर्वैदिक औषधि है जिसके लाभ के बारे में जितना कहें उतना कम होगा। इसके सेवन से बूढ़ा इंसान भी अपने आप में जवान होने की ताकत पा लेता है।
प्राचीन वैदिक ग्रथों के अनुसार शिलाजीत पत्थर से बनता है। गर्मियों में सूर्य की गर्मी से पहाड़ों की चट्टानों से धातु पिघलने लगती है और उसे ही शिलाजीत कहा जाता है। यह तारकोल की तरह गाढ़ा और काला होता है। यह बहुत ही गर्म होता है इसलिए इसका सेवन हमेशा सर्दियों में ही करने की सलाह दी जाती है। इसका स्वाद बहुत कड़वा और कसैला होता है। शिलाजीत एक ऐसी औषधि है, जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने की ताकत देती है। आइए इसके फायदे जानें....


1. मर्दानगी बढ़ाए
शिलाजीत का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पुरूषों की यौन क्षमता को बढ़ाता है। शिलाजीत का सेवन करते हुए आपको मिर्च मसाले, खटाई और अधिक नमक के सेवन से परहेज करना है। शिलाजीत में केसर, लौहभस्म और अम्बर को मिलाकर सेवन करने से स्पनदोष तक की समस्या भी ठीक हो जाती है। 


2. तनाव की समस्या 
शिलाजीत का सेवन करने से तनाव को पैदा करने वाले हार्मोन्स संतुलित हो जाते हैं जिससे व्यक्ति को डिप्रैशन की समस्या नहीं होती।


3.ताकत 
शरीर को तुरंत उर्जा देने का कार्य करता है शिलाजीत। इसमें मौजूद विटामिन और प्रोटीन से शरीर में ताकत आती है।


4. मधुमेह वाले मरीजों के लिए कारगर
शिलाजीत मधुमेह से ग्रसित लोगों के लिए बेहद फायदेमंद औषधि है। एक चम्मच त्रिफला चूर्ण और एक चम्मच शहद को दो रत्ती शिलाजीत के साथ खाने से मधुमेह ठीक हो जाता है।


5.ब्लडप्रेशर कंट्रोल में मदद
हाइपरटैंशन के मरीजों के लिए भी शिलाजीत बहुत फायदेमंद है। यह शरीर में खून को साफ करके नसों में खून की रफ्तार को ठीक करता है,जिससे बी.पी कंट्रोल हो जाता है।


6.झुर्रियां खत्म करें
उम्र बढ़ने के साथ ही चेहरे और शरीर की त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती है। ऐसे में सफेद मसूली, अश्वगंधा और शिलाजीत को मिलाकर बनाई गई दवा शरीर को फिर से जवां बनाने का काम करती है।


7.शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना
शरीर की कमजोरी दूर करना और बीमारियों से लड़ने के लिए रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना शिलाजीत का ही कार्य होता है। दूध के साथ शुबह शाम शिलाजीत को खाने से इंसान बीमार नहीं पड़ता।


8.मूत्र संबंधी परेशीनी को ठीक करता
जिन लोगों को बार-बार बाथरूम जाने की समस्या होती है, उनके लिए शिलाजीत बहुत ही फायदेमंद होता है। शहद के साथ छोटी इलायची के दाने और शिलाजीत को मिलाकर खाने से अधिक मूत्रता होने की समस्या ठीक होती है।


जरूरी टिप: शिलाजीत खाने में व्यक्ति को कई सावधानियां लेनी चाहिए जैसे अधिक शिलाजीत खाने से एलर्जी हो सकती है। गर्भावस्था में शिलाजीत नहीं खाना चाहिए। शिलाजीत इंसान के लिए प्राकृति वरदान से कम नहीं है। इसलिए शिलाजीत के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। आप इसका सेवन करने से पहले किसी आयुवैर्दिक चिकित्सक की सलाह जरूर ले लें।
 
punjabkesari.in

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.