अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर  पाकिस्तानी गिरफ्तार
गुरदासपुर: सीमा सुरक्षा बल की 164 बटालियन ने कस्सोवाल बी.ओ.पी. के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों के अनुसार  संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम शबीर हुसैन पुत्र फजल निवासी शाहपतगढ़ पाकिस्तान बताया। उसकी तलाशी लेने पर उससे पानी की 3 बोतलें, कोल्ड ङ्क्षड्रक-2 बोतलें, माचिस पाकिस्तानी-4, डिस्पोजेबल गिलास-3, रुमाल-3, वाहन की चाबी-1, फूल-1,टिकटें-13 तथा 1 नाईसिल पाऊडर (पाकिस्तान में बना हुआ) बरामद हुआ। सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों के अनुसार शबीर हुसैन से पूछताछ के बाद उससे विशेष जानकारी नहीं मिली। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार वह गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी उससे पूछताछ कर उसे वापस पाक रेंजर्स को सौंप दिया है।
punjabkesari.in




Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.