
जैतो (जिंदल): शहर के बाजाखाना रोड पर सुबह 5.30 बजे के करीब हरगोबिंद बस
ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार लड़के का धड़
सिर से अलग हो गया। लोगों अनसुार बस की डीजल वाली टंकी का ढक्कन खुला था
जिस कारण ये घटना घटी। कार में 2 भाई स्वार थे। दोनों सैदा सिंह वाला से
जौतो अा रहे थे जबकि बस चंडीगढ़ जा रही थी। खास बात यह है कि बस के पास
बरनाला से चंडीगढ़ का परमिट है लेकिन बस जैतो से चंडीगढ़ के लिए चलती है।
मृतक की पहचान जसकरन सिंह पुत्र रजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। घटाना से
गुस्साएं लोगों ने बस की तोड़फोड़ की अौर धरने पर बैठ गए । खबर लिखे जानें
तक धरना जारी था।
PUNJABKESARI.IN
यूनाईटेड
फोरम ऑफ बैंक यूनियंस से जुड़े बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज
हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने राजधानी समेत अन्य जिलों में कर्मचारियों
ने प्रदर्शन कर विरोध जताया किया।
देहरादून, [जेएनएन]: बैंकों का
नियमित काम बाहरी स्रोतों से कराए जाने और अन्य समस्याओं पर बैंक
कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है। अपनी मांगों को लेकर यूनाईटेड फोरम ऑफ
बैंक यूनियंस से जुड़े बैंक कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। राजधानी समेत अन्य
जिलों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
सरकार की जनविरोधी
नीतियों, ट्रेड यूनियनों के अधिकारी समाप्त करने नोटबंदी के दौरान बैंक
कर्मियों को उचित मुआवजा न दिए जाने आदि के खिलाफ बैंक कर्मचारी मुखर हैं।
विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर हड़ताल की जा रही है।
- See more
at:
http://www.jagran.com/uttarakhand/dehradun-city-bank-personnel-protest-for-their-demands-web-15604644.html#sthash.tN472fPT.dpuf
