
डीयू के रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया कैंपेन चलाने वाली गुरमेहर कौर ने अब खुद को कैंपेन से अलग कर लिया है. मंगलवार सुबह एक ट्वीट कर गुरमेहर ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा 'मैं खुद को कैंपेन से अलग कर रही हूं, आप सभी का शुक्रिया, मुझे जो कहना था वो कह चुकी हूं'.
घर लौटीं गुरमेहर
इस बीच, गुरमेहर दिल्ली छोड़कर अपने घर लौट रही हैं. उनकी मां ने इसकी पुष्टि की है. गुरमेहर को रेप की धमकी के मामल में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
इस बीच, गुरमेहर दिल्ली छोड़कर अपने घर लौट रही हैं. उनकी मां ने इसकी पुष्टि की है. गुरमेहर को रेप की धमकी के मामल में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
गुरमेहर ने छात्र लेफ्ट संगठन आईसा की ओर से निकाले जाने वाले मार्च के लिए छात्रों को शुभकामना दी और कहा मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जमा हों और ये कैंपेन सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए है'. साथ ही अपने विरोधियों को जवाब देते हुए गुरमेहर ने लिखा 'जो लोग भी मेरे साहस पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हें बताना चाहती हूं कि मैंने उसके कहीं ज्यादा हिम्मत दिखाई'. अपने अगली ट्वीट में उन्होंने लिखा 'ये पक्की बात है कि आगे से कोई भी हिंसा और धमकी देने से पहले दो बार जरूर सोचेगा'.
Living Media India Limited.
Living Media India Limited.
