सुबह का नाश्ता छोड़ने से नहीं घटता आपका वजन, पढ़े चौंकाने वाले फैक्ट्स




 आपको पता है आपका सुबह का नाश्ता आपके शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसे दिन के दूसरे मील्स की तुलना में ज्यादा हेल्दी माना गया है। आज भी न्यूट्रिशनिस्ट गाइलाइन में सुबह के नाश्ते को लेकर रिकमेंडेशन होती हैं। वहीं अगर आप डाइटिंग करना चाहते हैं तब भी नाश्ते को नजरअंदाज करने के लिए नहीं कहा जाता है। अगर आपको यह गलतफहमी है कि नाश्ता ना करने से आपका वजन घट जाएगा तो हम आपको बताना चाहते हैं कि यह तथ्य गलत है। इसके उलट इससे आप मोटापे के शिकार हो जाएंगे। यह बात कई स्टडीज में साबित हो चुकी है कि नाश्ता छोड़ने वालों की तुलना में नाश्ता करने वाले ज्यादा हेल्दी होते हैं।
उदाहरण के लिए नाश्ता करने वाले लोग कम ही ओवरवेट या मोटापे के शिकार होते हैं। वहीं वे ज्यादा समय तक बीमार भी नहीं रहते हैं। इसी वजह से कई एक्सपर्ट नाश्ता करने का दावा कर चुके हैं। अमूमन जिन लोगों को सुबह नाश्ता करने की आदत होती है उनकी डाइट हेल्दी होती है जिसमें फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट की मात्रा भरपूर होती है। वहीं जो लोग नाश्ता नहीं करते हैं उनमें सिगरेट, शराब पीने की आदत होती है। साथ ही ऐसे लोग एक्सरसाइज करने से हिचकते हैं।
कुछ लोग दावा करते हैं कि ब्रेकफास्ट करने से उनका मैटाबॉलिज्म बढ़ता है लेकिन यह एक झूठ है। आपने पूरे दिन कितनी मात्रा में खाना खाया उसपर आपका मैटाबॉलिज्म निर्भर करता है। जो लोग नाश्ते को छोड़ देते हैं वो नाश्ता करने वालों के मुकाबले में ज्यादा मोटे होते हैं। अब आप सोचेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? हम आपको बताते हैं इसकी वजह। दरअसल जब आप नाश्ता नहीं करते तो निश्चित पर आपको ज्यादा भूख लगती है और आप जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं।
कुछ स्टडी में यह बताया गया है कि नाश्ता करने से आप रोजाना दिन में 400 कैलोरी कम खाते हैं। नाश्ता ना करने का असर आपके शरीर पर प्रत्यक्ष तौर पर पड़ता है। इसे ना करने की सूरत में आपको सिर में दर्द, बेहोशी और ध्यान की कमी से जूझना पड़ता है। हम इतना कहेंगे कि अगर आपको सुबह भूख लगी हो तो नाश्ता जरूर करें। जिससे आप एक अच्छे दिन की शुरुआत कर सकें।
जनसत्ता ऑनलाइन

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.