आपके पर्स में होंगी ये चीजें, तो मां लक्ष्मी करेंगी धन की कृपा
कोई नहीं चाहता कि उसके पास धन की कमी हो। हर किसी की यही चाहत होती है कि उसके पास अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए ढेर सारा धन हो। यदि बहुत सारा नहीं तो कम से कम इतना धन हो कि वह गुजारा कर सके।






धन पाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग छल-कपट से भी जल्द से जल्द धन कमाने की कोशिश करते हैं। लेकिन अमूमन लोगों की यह शिकायत होती है कि धन उनके पास आता है और जल्द ही चला जाता है।

या तो धन कम आता है या फिर आने के बाद काफी कम समय के लिए बना रहता है। यह 10 में से 9 लोगों की परेशानी का कारण है। लोग बड़ी मुश्किल से धन कमाते हैं, लेकिन तमाम जायज और नाजायज खर्चों के कारण धन उनके पास टिकता नहीं है।इसी परेशानी को समझते हुए हम आपके लिए कुछ शास्त्रीय उपाय लाए हैं। इन उपायों को करने के बाद आपके पास धन की कभी कमी नहीं होगी।

1. यह एक प्रकार का टोटका है, जिसका असर कभी खाली नहीं जाता। आपको केवल इतना करना है कि एक लाल रंग का कागज लीजिए और उस पर अपनी इच्छा लिखकर उसे रेशमी धागे से बांधकर पर्स में रख दीजिए। ऐसा करने से आपके इच्छा अवश्य पूरी होगी।

2. शास्त्रों के अनुसार अनाज और धन, एक बराबर ही होता है। इसलिए पर्स में चावल के दाने रखने का महत्व है। पर्स में चुटकी भर चावल के दानें रखें, इससे धन का अनचाहा खर्च कम होता है।






3.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पर्स में शीशे का टुकड़ा या फिर छोटा सा चाकू रखना चाहिए। यह भी आय में वृद्धि का प्रतीक होता है। इसके अलावा आप पर्स में ‘कौड़ी’ या फिर गोमती चक्र भी रख सकते हैं।


4.यदि आपके पास चांदी का सिक्का है तो उसे पर्स में रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की वर्षा करती हैं। लेकिन चांदी का या सोने का सिक्का, कौड़ी, रुद्राक्ष, गोमती चक्र, इत्यादि किसी भी वस्तु को पर्स में रखने से पहले कुछ देर मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। और फिर इसे पर्स में डालें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पर्स में नोट सीधा रखना चाहिए, इसे मोड़कर कभी नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा पर्स में कभी भी कोई अश्लील चित्र ना रखें। ऐसी चीजें भी पर्स से निकाल दें जिनका आप कभी इस्तेमाल ना करते हों, ये चीजें पर्स में पड़ी-पड़ी दरिद्रता का कारण बनती हैं।



Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.