
अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाले रॉबिन मैकग्रीक ने एक शख्स पर हमला कर दिया जिसमें उसके चेहरे पर काफी चोटे आई। रॉबिन ने आरोप लगाया कि उस पर मुस्लिम विरोधी टिप्पणी की गई थी जिसके बाद उसने हमला किया। पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 35 वर्षीय रॉबिन मैकग्रीक पर दुर्भावनापूर्ण दूसरे व्यक्ति पर चोट पहुंचाने का आरोप है जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना एक शोपिंग मॉल में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पार्किंग में एक व्यक्ति को खून से लथपथ पाया। पीडित का चेहरा कटा हुआ था। पुलिस ने युवक के गंभीर हालत में हस्पताल में भर्ती कराया। वारदात की ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है लेकिन सीसीटीवी में दोनों की तस्वीरें साफ नहीं दिख रही है।
पुलिस पूछताछ में रॉबिन मैकग्रीक ने बताया कि 27 नवंबर को पार्किंग में एक 31 साल के व्यक्ति के साथ बातचीत कर रहा था। बातचीत में उसने नस्ली टिप्पणी की। इतना ही उसने धमकी भी दी। जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया और रॉबिन मैकग्रीक ने उसके चेहरे पर हमला कर दिया। अभी तक अस्पताल में भर्ती व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
मैकलीन पुलिस ने एक आधिकारी बयान जारी करके बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को इतने महीनों बाद गिरफ्तार किया, इस पर पुलिस ने सफाई देते हुए कहा कि पूछताछ में काफी समय लग गया। जिसके कारण इतना वक्त लगा। पुलिस के ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार रॉबिन मैकग्रीक पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। गिरफ्तार किए गए रॉबिन के बारे में पुलिस के कोई अतिरिक्त जानकारी देने से मना कर दिया।
जनसत्ता ऑनलाइन
