कपिल संग अपनी जोड़ी को कृष्णा ने बताया सलमान-शाहरुख जैसा
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता-स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक के बीच तकरार की खबरें तो


हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। दोनों को एक दूसरे का प्रतिद्वन्दी माना जाता है। इन दोनों के रिश्ते पिछले साल उस समय बिगड़ने लगे जब कृष्णा और कपिल के बीच प्रतिद्वन्दि्वता शुरु हुई थी जब कपिल ने कलर्स चैनल छोड़ा और सोनी चैनल पर ‘द कपिल शर्मा शो’ श्रृंखला शुरु की। लेकिन अब कृष्णा ने अपनी और कपिल की जोड़ी की तुलना सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की है।  उनका कहना है कि एक दूसरे के मजबूत प्रतिद्वन्दी माने जाने के बावजूद वह निश्चित रूप से भविष्य में कपिल शर्मा के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
कलर्स पर कपिल का शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की जगह ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ शुरु किया गया। उस समय ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ की मेजबानी कर रहे कृष्णा ने कई साक्षात्कारों में कपिल के निर्णय की आलोचना की थी। कपिल ने हालांकि कृष्णा पर सीधी टिप्पणी नहीं की लेकिन ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ को लेकर वह कटाक्ष करते देखे गए।
जब कृष्णा से यह पूछा गया कि क्या भविष्य में उनके और कपिल के साथ मिलकर काम करने की कोई संभावना है तो उन्होंने कहा, “हां निश्चित तौर पर, लोग हम दोनों को एक मंच पर साथ में देखने का इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह शाहरुख और सलमान के एक साथ एक फिल्म में काम करने जैसा होगा। यह बहुत मजेदार होगा। ऐसा समय जरूर आएगा।“
कृष्णा ने कहा कि, “जहां तक कॉमेडी का सवाल है तो कपिल नंबर वन हैं लेकिन अभिनय में उन्हें कड़ी चुनौती देना दिलचस्प होगा। अभिनय में, मैं उन्हें कड़ी चुनौती दे सकता हूं।“

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.