गर्लफ्रेंड ने दी लव बाइट और हो गई लड़के की मौत.
लव बाइट यूं तो जानलेवा नहीं माना जाता, लेकिन एक 17 साल के लड़की की मौत गर्लफ्रेंड के द्वारा दिए गए लव बाइटकी वजह से हो गई। घटना अमेरिका के मैक्सिको की है,
जहां 17 साल के जूलियो गोंजालेज की मौत गर्लफ्रेंड की लव बाइट की वजह से हो गई। जूलियो ने शाम का वक्त अपनी 24 साल की गर्लफ्रेंड के साथ बिताया और फिर वापस घर आ गया|
दोपहर में जब वो अपने परिवार के साथ बैठकर खाना खा रहा था तो अचानक से उसके शरीर में ऐंठन होने लगी और वो बेहोश हो गया। बच्चे के बेहोश होने के बाद परिवारवाले हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।
माना जा रहा है कि लव बाइट की वजह से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक सक्शन की वजह से लड़के की गर्दन पर ब्लड क्लॉट बन गया, जिसकी वजह से रक्त का प्रवाह बाधित हो गया और खून दिमाग तक नहीं पहुंच सका। जिसके कारण लड़के की मौत हो गई।
जूलियो के परिवार वालों ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, लेकिन लड़के की मौत के बाद से गर्लफ्रेंड गायब हो गई। साल 2011 में भी इसी तरह की वारदात सामने आई थी, जहां लव बाइट की वजह से 44 साल की महिला की मौत हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक लव बाइट की वजह से महिला के शरीर में खून का थक्का जम गया था, जिसकी वजह से उसका शरीर लकवा से ग्रसित हो गया और फिर बाद में उसकी मौत हो गई।
सौजन्य; Oneindia Hindi 

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.