गुजरात: ATM के बाहर छात्र को मिले 24 लाख रुपये, जानिए फिर क्या हुआ?
वडोदरा (पीटीआई)। गुजरात के वडोदरा में एक बैंक एटीएम के बाहर एक बॉक्स में मिले
24.68 लाख रूपयों ने एकाएक पुलिस को मुश्किल में डाल दिया। बाद में पता चला कि यह बॉक्स उस एजेंसी के कर्मचारी का था जो एटीएम मशीनों में कैश डालने का कार्य करती है और कर्मचारी कैश डालने के बाद अपना  बॉक्स भूल गया था। 
इस  बॉक्स में 2000 और 500 के नोट थे। सबसे पहले इस बॉक्स पर एक छात्र की नजर पड़ी। सहायक आयुक्त वाई आर गामित ने बताया कि वागहोडिया स्थित जावर नगर के नजदीक स्थित इस बैंक ब्रांच के एटीएम में शनिवार रात को जब एक छात्र पैसे निकालने आया जो उसकी नजर  बॉक्स पर पड़ी। उन्होंने बताया 23 फरवरी से यह बॉक्स ऐसे ही लावारिश हालत में बैंक के बाहर पड़ा था क्योंकि एटीएम में कैश डालने के बाद एजेंसी का कर्मचारी इसे यहीं भूल गया था।
जब छात्र ने इस बॉक्स को खोला तो वह अंचभित हो गया, क्योंकि इसमें कई नोटों के बंडल थे। छात्र को लगा कि यह एक लूटपाट का मामला हो सकता है, उसने तुरंत पुलिस को कॉल किया और मौके पर पुलिस वहां पहुंच गयी।  इसके बाद पुलिस ने ब्रांच मैनेजर और कैश डालने वाली एजेंसी के अधिकारियों को बुलाया। इसके बाद जब नोटों की गणना की गयी तो पूरा कैश उसमें मौजूद था, जिसके बाद कैश को शाखा प्रबंधक को सौंप दिया गया।
गामित ने बताया 'हम भी सीसीटीवी फुटेज देखेंगे। यह आश्चर्य की बात है कि तीन-चार दिनों से एटीएम के पास लावारिश पड़े बॉक्स पर किसी की नजर नहीं पड़ी।'



Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.