बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और वजन घटाने के लिए आयुर्वेदिक वेट लॉस टिप्स
बढ़ते वजन को अगर समय रहते रोक लिया जाए तो कई बीमारियों से बच सकते हैं. इसके अलावा मोटापा कम करने के लिए ये आयुर्वेदिक वेट लॉस टिप्स सबसे ज्यादा कारकर होते हैं.
Ayurvedic Weight Loss Tips: मोटापा आज के दौर में एक आम समस्या बनता जा रहा है। खासकर कमर का बढ़ता हुआ घेरा सेहत संबंधी कई समस्याओं को जन्म दे सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार मोटापा कम करना आसान हो सकता है, लेकिन पेट की जिद्दी चर्बी को हटाना आसान काम नहीं है। क्योंकि शरीर के किसी अन्य हिस्से की वसा को कम करने वाली ट्रिक्स, कई बार पेट की वसा घटाने में कारगर नहीं होती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, वजन बढ़ना कई कारणों से होता है जैसे गतिहीन जीवन शैली, अधिक नींद, अस्वास्थ्यकर आहार और जीवन जीने के कुछ तरीके। इन कारकों के कारण, शरीर में वसा जम जाती है, खासकर पेट के आसपास। आयुर्वेद का सुझाव है कि आपके नियमित आहार में कुछ प्राकृतिक जड़ी बूटियों का सेवन पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है। क्योंकि वे मेटाबॉलिज्म दुरूस्त कर पाचन को बढ़ाती हैं। व्यायाम और स्वस्थ आहार के साथ इन जड़ी बूटियों का सेवन जल्द ही मोटापा कम करने के साथ-साथ पेट की वसा कम करने में भी असरदार है। आइए जानते हैं पेट की जिद्दी चर्बी को दूर करने वाली इन जड़ी बूटियों के बारे ( Ayurvedic Remedies To Burn Belly Fat ) में :-
मेथी ( Fenugreek For Weight Loss )
मेथी को पाचन और वजन कम करने के लिए अच्छा माना जाता है। मेथी में पाया जाने वाला गैलेक्टोमेनान, जो एक पानी में घुलनशील घटक है। आपकी भूख को कम करने में मदद करता है, जिससे लम्बे समय तक आपको भूख का एहसास नहीं होता है। यह आपके शरीर की मेटाबॉलिज्म दर को भी बढ़ा सकता है। इस जड़ी बूटी का उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे पीसकर पाउडर बनाया जाए। आप इस पाउडर को पानी में मिलाकर खाली पेट पी सकते हैं

गुग्गुल ( Guggul For Weight Loss )
गुग्गुल एक प्राचीन जड़ी बूटी है जिसका उपयोग आयुर्वेदिक दवा बनाने में किया जाता है। इसमें अनसैचुरेटेड स्टेरॉयड होते हैं जिन्हें गुग्गुलस्टेरोन के रूप में जाना जाता है, जो वजन घटाने को बढ़ावा देते हैं और शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। यह शरीर के कोलेस्ट्रॉल स्तर को उत्तेजित करने के लिए भी जाना जाता है। गुग्गुल का सेवन चाय के तौर पर करना बेहद फायदेमंद होता है।

त्रिफला ( Triphala For Weight Loss )
पुराने समय से ही त्रिफला वजन कम करने लिए उपयोग लाया जाता रहा हैं। आंवला, हरण और बहेड़ा तीनों को मिलाकर बनाए जाने वाले चूर्ण त्रिफला चूर्ण कहा जाता है। इसका सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। रात के खाने के 2 घंटे पहले या नाश्ते से आधे घंटे पहले गुनगुने पानी के साथ एक से आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन जल्द ही पेट की जिद्दी वसा से छुटकारा दिला सकता है।

आयुर्वेद का सुझाव है कि आपके नियमित आहार में कुछ प्राकृतिक जड़ी बूटियों का सेवन पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है। क्योंकि वे मेटाबॉलिज्म दुरूस्त कर पाचन को बढ़ाती हैं...