भूतों के कारण ब्राजील राष्ट्रपति ने छोड़ा अपना घर, आत्माओं को भगाने के लिए पादरी से भी ली मदद
ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने ‘भूतों’ के डर से अपना घर छोड़ा दिया। ब्राजील के साप्ताहिक अखबार के अनुसार, राष्ट्रपति ने एल्वोरेडा पैलेस छोड़ दिया है और वह अपनी पत्नी और सात साल के बेटे के साथ उपराष्ट्रपति आवास में रहने चले गए हैं। उन्होंने कहा. ‘बुरी आत्माओं ने उन्हें अपना ब्रासिलिया का आधिकारिक घर छोड़ने पर मजबूर किया है।’ टेमर ने ब्राजील के लोगों को इस सप्ताह यह कहकर हैरान कर दिया था कि, उन्होंने एल्वोरेडा पैलेस छोड़ दिया है। वे अपनी पत्नी और सात साल के बेटे के साथ उपराष्ट्रपति आवास में रहने चले गए हैं. जो कि एल्वोरेडा पैलेस से छोटा है। एल्वोरेडा का मतलब है सूर्योदय होता है। इसकी डिजाइन ब्राजील के वास्तुकार ऑस्कर नाइमेयर ने किया था।
loading...



अब ये घर 76 साल के टेमर और उनकी 33 साल की पत्नी मार्केला को भूतिया लग रह है। टेमर के हवाले से मीडिया में लिखा गया है कि, ‘मुझे यहां कुछ अजीब लगता है। मैं पहली रात से ही यहां सो नहीं पाया हूं। यहां अच्छी उर्जा नहीं है। मार्केला को भी ऐसा ही लगता है। सिर्फ उनके बेटे मिशेलजिन्हो को ये जगह पसंद आई है। वो एक जगह से दूसरी जगह भागता रहता है।’ उन्होंने कहा, ‘हम तो ये भी सोचने लग गए थे कि, कहीं यहां भूत तो नहीं हैं?’ ग्लोबो अखबार की एक खबर के अनुसार, मार्केला टेमर ने बुरी आत्माओं को भगाने के लिए एक पादरी को भी यहां बुलाया था लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद टेमर परिवार एक छोटे लेकिन शानदार जबुरू पैलेस में चले गए। इस आलीशान भवन में एक बड़ा स्वीमिंग पूल, फुटबॉल का मैदान, प्रेयररूम, चिकित्सा केंद्र और बड़ा सा गार्डन है।
Source​: jansatta.com

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.