प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विधानसभा चुनाव में स्थानीय भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रविवार को रोड शो किया। पीएम मोदी का रोड शो वाराणसी के पांडेयपुर चौराहे से डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ। तय समय के तहत तीन बजे रोड शो की शुरअात होनी थी। इससे पहले मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर में पुलिस लाइन पहुंचे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में आठ मार्च को मतदान होगा।
भाजपा नेताओं का कहना है कि मोदी रविवार के रोड शो में ज्यादा क्षेत्र में घूमेंगे तथा स्थानीय प्रत्याशी उनके साथ मौजूद होंगे। प्रधानमंत्री रविवार रात वाराणसी में ही रहेंगे और उसके अगले दिन विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। गौरतलब है कि मोदी ने शनिवार को भी वाराणसी में रोडशो किया। उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शहर में रोड शो किया। शनिवार को दिन में मोदी ने अपने मेगा रोडशो के दौरान काशी विश्वनाथ और काल भैरव के मंदिरों में पूजा की। पीएम के रोड शो में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने जौनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित भी किया।
source: jansatta.com