भोपाल-उज्जैन ट्रेन ब्लास्ट: कथित मास्टरमाइंड गौस मोहम्मद निकला इंडियन एयरफोर्स का पूर्व कर्मचारी, एटीएस का दावा
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार (7 मार्च) को हुआ विस्फोट। (Source: ANI)
यूपी एटीएस का दावा है कि भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट मामले में जिस शख्स को गिरफ्तार किया है वह पूर्व वायु सेना अधिकारी है। इस गिरफ्तारी के बाद इस मामले में पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि गौस मोहम्मद खान ने भारतीय वायु सेना में 15 साल सर्विस की, वह एक कट्टर आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा था, जो कथित तौर पर इस बम धमाकेके लिए जिम्मेदार है। वहीं यूपी में इस मॉड्यूल से जुड़े 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। यूपी पुलिस का दावा है कि 9 मार्च को उसने इस मॉड्यूल से जुड़े सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले को लेकर यूपी पुलिस के डीजी दलजीत सिंह चौधरी ने खान को इस मामले में “टेक्निकल हैंड” बताया।




सिंह ने कहा- खान मामले में मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड है। वहीं इस मामले में दूसरा गिरफ्तार किया गया आरोपी अजहर, इस मॉड्यूल को हथियार सप्लाई करने का काम करता था। एटीएस आईजी असीम अरुण ने बताया कि खान ने भारतीय वायुसेना 1978 में जॉइन की थी और 1993 में बतौर ऑर्पोरल रिटायरमेंट ले लिया था। रिटायरमेंट के बाद उसने कानपुर में अपना लेदर का कारोबार शुरू किया था। खान का परिवार मकदूम नगर कॉलोनी में रहता है जो सैफुल्लाह थोड़ी ही दूर है। गौरतलब है कि लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में मुठभेड़ के दौरान कथित आतंकी सैफुल्लाह को सुरक्षा बलों ने मारा गिराया था। मुठभेड़ लगभग 12 घंटे चली थी।
इसके अलावा सैफुल्लाह के पास से पुलिस ने कई तरह का सामान बरामद किया था। यूपी पुलिस ने बताया था कि संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह के तार अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़े थे। एटीएस के अनुसार लखनऊ एनकाउंटर के वक्‍त गौस उसी शहर में था। सूत्रों के अनुसार, अजहर हथियारों की सप्‍लाई का काम किया करता था।
Source: jansatta.com

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.