साउथ कोरिया: राष्ट्रपति पद से हटाई गईं पार्क गेन-हुई, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

साउथ कोरिया की संसदीय कोर्ट ने वहां की राष्ट्रपति पार्क गेन हुई को उनके पद से हटा दिया है। उनपर सैंमसंग मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। वहां के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। पार्क की शक्तियां दिसंबर में ही सस्पेंड कर दी गई थी। तब उनके खिलाफ विधायी महाभियोग वोट की वजह से ऐसा किया गया था। पार्क गेन हुईं वहां की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। वह शीत युद्ध के वक्त के तानाशाह पार्क चुंग-ली की बेटी हैं। पार्क पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं। नोर्थ कोरिया की न्यूक्लियर शक्ति को हद में करने के लिए उन्होंने अमेरिका का साथ दिया था।

भ्रष्टाचार के इस मामले में सैंमसंग के वाइस प्रेसिडेंट और उत्तराधिकारी हेड ली जे योंग को पहले ही पद से हटाया जा चुका है। उनपर पार्क और उनके खास लोगों को रिश्वत देने का आरोप लगा था। आरोप है कि सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स के उपाध्यक्ष ली (48) ने राष्ट्रपति की एक गुप्त सहयोगी को चार करोड़ अमेरिकी डालर की रिश्वत दी ताकि सरकार की नीतियों को अनुकूल बनाया जा सके।
दक्षिण कोरिया में ‘सैमसंग का राजकुमार’ कहे जाने वाले ली को जिस जेल में रखा गया है वो सजायाफ्ता अरबपतियों कैदियों के लिए प्रसिद्ध है। इतना ही जेल में उनके साथ एक सीरियरल किलर भी होगा जिसका दावा है कि वो आदमी को मारकर खा जाता है। 48 वर्षीय ली जे-योंग सैमसंग के वाइस प्रेसिडेंट हैं। वो सैमसंग के चेयरमैन ली कुन-ही के इकलौते बेटे हैं। सैमसंग की स्थापना ली के दादा ने की थी जिसे उनके पिता ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
Source: jansatta.com

Rehmat © 2014 - Designed by Templateism.com, Plugins By MyBloggerLab.com | Published By Gooyaabi Templates

Contact us

Copyright - Rehmat News. Powered by Blogger.